---विज्ञापन---

‘ये कैसी सोच है?’ कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

हाल ही में कैटरीना कैफ, कुकू कोहली के प्रेयर मीट में शामिल हुई थी, इस दौरान उन्होंने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी. लेकिन अब एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में मशहूर निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनके प्रेयर मीट में शामिल हुए थे. इस दौरान एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. कैटरीना ने सफेद सूट में नजर आई थीं, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थी. लेकिन डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया है, जिसे लेकर उन्हें लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं.

वहीं अब इन सभी के बीच टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने कैटरीना कैफ का साथ दिया है और ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैटरीना की फोटो शेयर करते कहा कि क्या हो गया है. मतलब? बच्चे के जन्म के बाद शरीर का इस तरह से बदलना आम बात है, इसमें अच्छा, बुरा, शरीर में सूजन और थकान के बीच आने वाली हर चीज शामिल होती है. ये आम बात होती है.

---विज्ञापन---

शिवालिका ओबेरॉय ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर बनाई गई मन गढ़त रूप का महिमामंडन करना बंद करो. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मातृत्व की उस झूठी और आदर्श तस्वीर को महिमामंडित करना बंद करें, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं है. आपको बता दें कि कैटरीना को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

वहीं अब एक्ट्रेस शिवालिका ने काफी नाराजगी जाहिर की है. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कैटरीना को लेकर ऐसी पोस्ट देख रही थी, जिसके बाद मैं सोचने से मैं खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने कहा कि आखिर इस तरह की सोच सच में कितनी बचकानी है. बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थी, उन्होंने बेटे विहान को जन्म दिया था. मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी. लेकिन 26 अगस्त को एक्ट्रेस मशहूर निर्देशक कुकू कोहली के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट (प्रार्थना सभा) में नजर आई थी. जिसके बाद से ही एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

कैटरिना को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा, ‘ये क्या हो गया है. वहीं दूसरे यूजर ने कैटरीना की शरीर को रसगुल्ले से कंपेयर कर दिया है. इस बाद एक और यूजर ने एक्ट्रेस को लेकर लिखा कि 100% इंडियनाइज्ड हो गई है. इतना ही नहीं उनके चलने का अंदाज भी बदल गया है. हालांकि, अभी तक एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

First published on: Sep 02, 2026 07:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola