हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसका साउथ में 3 बार बना रीमेक; काले चश्मे के पीछे छुपा गहरा राज
एंटरटेनमेंट
8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसका साउथ में 3 बार बना रीमेक; काले चश्मे के पीछे छुपा गहरा राज
Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड की एक फिल्म ऐसी है जिसे साउथ ने 3 बार कॉपी किया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी और इसकी कहानी को भी खूब पसंद किया गया था. वहीं साउथ में भी ये फिल्में हिट रही हैं.
Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें साउथ सिनेमा कॉपी कर चुका है. ये फिल्में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काफी हिट हुई हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका रीमेक साउथ की 3 भाषाओं में बना है. बॉलीवुड में जितना इस फिल्म को पसंद किया गया, उतना ही इस फिल्म को साउथ सिनेमा में भी किया गया था. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली 'अंधाधुन' है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पियानो आर्टिस्ट आकाश सराफ के इर्द-गिर्द घूमती है. आकाश अपनी स्किल्स को निखारने के लिए अंधा होने का नाटक करता है. इस दौरान उसकी मुलाकात सोफी से होती है और दोनों में दोस्ती हो जाती है. सोफी से मिलने के बाद आकाश को उसके पिता के रेस्टोरेंट में पियानो बजाने का मौका मिलता है और दोनों करीब आ जाते हैं. एक दिन आकाश रिटायर्ड एक्टर प्रमोद सिन्हा के घर परफॉर्मेंस देने जाता है, जहां उसे प्रमोद की लाश दिखती है.
आकाश अंधा होने का नाटक जारी रखते हुए प्रमोद सिन्हा की पत्नी सिमी और उसके प्रेमी मनोहर को सबूत मिटाते देख लेता है. सच बताने की कोशिश में उसकी जान खतरे में पड़ जाती है. इसके बाद सिमी को शक होता है और वो उसे जहर देकर अंधा करवा देती है. इसके बाद आकाश अवैध अंग तस्करी गैंग के चंगुल में फंस जाता है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आकाश खुद को बचाने के लिए बड़ी चालाकी से सिमी को उस जाल में फंसा देता है. अब आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको प्राइम वीडियो पर फिल्म देखनी होगी.
साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म का रीमेक तेलुगु, मलयालम और तमिल में बन चुका है. 2021 में तेलुगु में नितिन और तमन्ना भाटिया को लेकर 'मेस्ट्रो' नाम से ये फिल्म बनाई गई थी. इसके बाद 2021 में ही ये फिल्म मलयालम में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'भ्रमम' नाम से बनी थी. वहीं साल 2024 में तमिल सिनेमा ने भी इसे कॉपी किया और इसका नाम 'अंधागन' रखा गया. इसमें प्रशांत और सिमरन लीड रोल में थे.
Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें साउथ सिनेमा कॉपी कर चुका है. ये फिल्में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काफी हिट हुई हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका रीमेक साउथ की 3 भाषाओं में बना है. बॉलीवुड में जितना इस फिल्म को पसंद किया गया, उतना ही इस फिल्म को साउथ सिनेमा में भी किया गया था. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली ‘अंधाधुन’ है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पियानो आर्टिस्ट आकाश सराफ के इर्द-गिर्द घूमती है. आकाश अपनी स्किल्स को निखारने के लिए अंधा होने का नाटक करता है. इस दौरान उसकी मुलाकात सोफी से होती है और दोनों में दोस्ती हो जाती है. सोफी से मिलने के बाद आकाश को उसके पिता के रेस्टोरेंट में पियानो बजाने का मौका मिलता है और दोनों करीब आ जाते हैं. एक दिन आकाश रिटायर्ड एक्टर प्रमोद सिन्हा के घर परफॉर्मेंस देने जाता है, जहां उसे प्रमोद की लाश दिखती है.
आकाश अंधा होने का नाटक जारी रखते हुए प्रमोद सिन्हा की पत्नी सिमी और उसके प्रेमी मनोहर को सबूत मिटाते देख लेता है. सच बताने की कोशिश में उसकी जान खतरे में पड़ जाती है. इसके बाद सिमी को शक होता है और वो उसे जहर देकर अंधा करवा देती है. इसके बाद आकाश अवैध अंग तस्करी गैंग के चंगुल में फंस जाता है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आकाश खुद को बचाने के लिए बड़ी चालाकी से सिमी को उस जाल में फंसा देता है. अब आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको प्राइम वीडियो पर फिल्म देखनी होगी.
साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म का रीमेक तेलुगु, मलयालम और तमिल में बन चुका है. 2021 में तेलुगु में नितिन और तमन्ना भाटिया को लेकर ‘मेस्ट्रो’ नाम से ये फिल्म बनाई गई थी. इसके बाद 2021 में ही ये फिल्म मलयालम में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ‘भ्रमम’ नाम से बनी थी. वहीं साल 2024 में तमिल सिनेमा ने भी इसे कॉपी किया और इसका नाम ‘अंधागन’ रखा गया. इसमें प्रशांत और सिमरन लीड रोल में थे.