---विज्ञापन---

पवन कल्याण पर प्रकाश राज का तीखा तंज, जानें क्या है मामला?

अभिनेता प्रकाश राज इन दिनों अपनी आने वाले प्रोजेक्ट ‘रेट्रो’, ‘वीरा धीरा सूरन’, ‘ठग लाइफ’, ‘इडली कढ़ाई’ और ‘कुली’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, वो अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

---विज्ञापन---

अभिनेता प्रकाश राज अक्सर ही अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। उनके बेबाक बयान भी खूब लाइमलाइट चुरा लेते हैं, क्योंकि उनकी वजह से वो सुर्खियों का हिस्सा होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है और प्रकाश राज एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रकाश राज ने ऐसा क्या कहा है? तो आइए जानते हैं…

क्या है मामला?

दरअसल, बीते कुछ दिनों से साउथ इंडिया में हिंदी भाषा को लेकर मतभेद देखा जा रहा है। वहीं, अगर प्रकाश राज की बात करें तो प्रकाश ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर हिंदी भाषा पर हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए तीखा तंज कस दिया है। प्रकाश राज ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पवन को घेरा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए

प्रकाश राज ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा है कि अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए और ये किसी दूसरी भाषा से नफरत करने जैसा नहीं है और ये अपनी मातृभाषा और अपनी मां की रक्षा गर्व से करना जैसा है। कृपया पवन कल्याण को यह समझाए गारू। अब प्रकाश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

पवन कल्याण ने दिया था भाषण

गौरतलब है कि प्रकाश का ये रिएक्शन तब आया है, जब हाल ही में पवन कल्याण ने काकीनाडा के पीथमपुरम में जन सेना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस समारोह के लिए एक भाषण दिया। बता दें कि पवन ने राज्य में हिंदी थोपने के मामले में तमिलनाडु के राजनेताओं की आलोचना की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं ये नहीं समझ पाता हूं कि कुछ लोग संस्कृत की आलोचना क्यों करते हैं? उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु के राजनेता हिंदी का विरोध क्यों करते हैं? इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें रखी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- फाइनली ‘सिकंदर’ की शूटिंग हुई खत्म, ईद पर देखने को मिलेगी रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी

First published on: Mar 15, 2025 06:15 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola