Pooja Bedi: पूजा बेदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो नाम है जो बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रहता है। पूजा बेदी को लोग आज भी ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wohi Sikandar) फिल्म के लिए याद करते हैं। एक्ट्रेस ने जिस तरह से स्कर्ट उड़ने वाला शॉट दिया था वो न सिर्फ उस जमाने में चर्चा में आया था, बल्कि आज भी उस सीन को पसंद किया जाता है। वहीं, अब पूजा बेदी तो फिल्मों और रियलिटी शोज से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन उनकी बेटी अलाया एफ (Alaya F) बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपना नाम बना रही हैं।
एक्टिंग से ध्यान हटाने के लिए क्लीवेज दिखाती थीं पूजा
इसी बीच अब पूजा बेदी का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक इवेंट के दौरान पूजा बेदी अपनी अभिनेत्री बेटी अलाया एफ के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने अपनी तुलना अपनी बेटी से की और बताया कि अलाया कितनी दृढ़ निश्चयी हैं। पूजा बेदी ने बातों-बातों में कहा, ‘मैं एक बहुत खराब एक्ट्रेस थी। मैं अक्सर अपनी खराब एक्टिंग से ध्यान हटाने के लिए अपनी क्लीवेज का इस्तेमाल करती थी।’
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का नहीं था इरादा?
पूजा बेदी ने आगे कहा, ‘अलाया सुबह 6 बजे उठती है, वो अपना शेड्यूल जानती है और अपने काम में पूरी तरह से इन्वेस्ट रहती है। कुछ भी उसे डिस्ट्रैक्ट नहीं कर सकता। न ही उसकी सोशल लाइफ, न लव लाइफ और न ही उसके पेरेंट्स।’ पूजा बेदी ने जो खुद को लेकर बयान दिया है वो किसी को भी चौंका सकता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है कि उनकी इस इंडस्ट्री में एंट्री कैसे हुई? पूजा बेदी ने और खुलासे करते हुए कहा, ‘मैं कभी भी एक्टिंग नहीं करना चाहती थी। मेरी पहली फिल्म संयोग से हो गई और मैंने ‘जो जीता वही सिकंदर’ सिर्फ इसलिए की थी क्योंकि मुझे पैसे चाहिए थे।’
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal बोलते रह गए, Vivian Dsena ने दे डाली ‘धोबी पछाड़’? टाइम गॉड बनने के लिए 2 टीमों में हुआ मुकाबला
सेक्स सिंबल टैग पर पूजा बेदी का रिएक्शन
आपको बता दें, इस फिल्म के बाद पूजा बेदी को सेक्स सिंबल का टैग मिल गया था। अब इस पर भी एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। पूजा ने कहा, ‘पहले तो मैं इस लेबल से अनकम्फर्टेबल थी, लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर मुझे सेक्सी कहा जाना है, तो मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए और इसमें बेस्ट बनना चाहिए।’ आपको बता दें, अब पूजा बेदी की तरह उनकी बेटी भी अपनी बोल्डनेस से सबका ध्यान खींच लेती हैं। दोनों मां-बेटी एक-दूसरे को बोल्डनेस के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
37 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines