‘पंचायत’ सीरीज को ओटीटी पर ढेर सारा प्यार मिला है। इस सीरीज की खूबसूरती यही थी कि इसमें कोई बहुत बड़े-बड़े एक्टर नहीं थे, बावजूद इसके सभी का काम बोल रहा था। सपोर्टिंग एक्टर्स को भी ‘पंचायत’ से पहचान मिली है और उनका काम आम जनता ने सराहा है। वहीं, अब इस सीरीज की वजह से सोशल मीडिया पर रूल करने वाले एक्टर ने शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर ने रिवील किया है कि उन्हें बड़े प्रोडक्शन हाउस कास्ट नहीं कर रहे हैं।
दुर्गेश कुमार का डायलॉग रातों-रात हुआ था फेमस
बता दें, ‘पंचायत’ में भूषण का किरदार निभा चुके पॉपुलर एक्टर दुर्गेश कुमार ने Mid-Day को दिए इंटरव्यू में अपनी तुलना बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से की है। दुर्गेश कुमार इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं। उनके मीम्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ‘पंचायत’ की एक क्लिप कुछ समय पहले इंटरनेट पर वायरल हो गई थी और दुर्गेश का डायलॉग ‘देख रहा है बिनोद’ काफी पॉपुलर हो गया था। इसे लोगों ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल किया है।
अमिताभ बच्चन से ज्यादा मिले व्यूज
हालांकि, उन्हें सफलता रातों-रात नहीं मिली, दुर्गेश ने दिल्ली थिएटर में 12 साल बिताए हैं। अब अपने इंटरव्यू में दुर्गेश कुमार ने कहा, ‘मुझे नहीं पता इंडस्ट्री कैसे चलती है? मैं काम कर रहा हूं, लेकिन कोई प्रोडक्शन हाउस मुझे कास्ट करने में इंटरेस्टेड नहीं है, लेकिन अगर आप यूट्यूब पर देखें तो मेरे वीडियो पर अमिताभ बच्चन से ज्यादा व्यूज हैं। मेरी पर 5 मिलियन हैं और उनकी पर 1.5 मिलियन। मैं ईगो में नहीं बोल रहा बल्कि प्राउड के साथ ये फैक्ट बता रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा को एक्ट्रेस बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?
एक्टर को बड़े प्रोडक्शन हाउस नहीं देते काम
दुर्गेश कुमार ने आगे कहा, ‘इतना सब करने के बाद भी आपको आश्चर्य होता है कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। मैंने 12 साल तक दिल्ली थिएटर में ट्रेनिंग ली है, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि लोगों का सिलेक्शन कैसे किया जाता है?’ उन्होंने ‘पंचायत’ के दूसरे सीजन में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे अहसास हुआ कि अगर आप मुंबई में कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको पहचान मिलती है। मैंने सीजन 2 में 20 दिन काम किया और मेरी लाइन ‘देख रहा है बिनोद’ वायरल हो गई। मेरे काम को अप्रिशिएट किया गया। शो में काम करना मजेदार था।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
6 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
9 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines