TVF Web Series: अलग कंटेंट और सादगी भरी कहानी दिखाने के लिए TVF काफी मशहूर है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको एक से बढ़कर एक सीरीज मिल जाएंगी जो आपको दिल छू लेंगी। जाहिर है कि जितेंद्र कुमार की 'पंचायत' TVF की क्रिएशन है, जिसके पिछले दो सीजन काफी हिट रहे थे। आज इसका तीसरा सीजन '
पंचायत 3' भी रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी प्यार दे रहे हैं। अगर आपने इस सीरीज को देख लिया है और कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ और दिलचस्प कंटेंट की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?
कोटा फैक्ट्री
जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज को लोगों का काफी प्यार मिला था। अब तक 'कोटा फैक्ट्री' के दो सीजन आ चुके हैं। जल्द ही इसका तीसरा सीजन आने वाला है। अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है तो आप इसे देखने में बिल्कुल देरी न करें।
https://www.youtube.com/watch?v=pNZQ6msbOvM
गुल्लक
अगर आपको फैमिली ड्रामा टाइप सीरीज देखना पसंद है तो TVF की वेब सीरीज 'गुल्लक' अेहतर ऑप्शन है। इस सीरीज में आपको मिडिल क्लास फैमिली में आने वाली चुनौतियों और परेशानियों के बारे में देखने को मिलेगा। 'गुल्लक' TVF की बेस्ट वेब सीरीज में से एक है। जल्द ही इसका नया सीजन आने वाला है।
https://www.youtube.com/watch?v=5i2VB5hXyoM
हॉस्टल डेज
कॉलेज लाइफ ड्रामा, लव और रोमांस देखने के लिए आपको 'हॉस्टल डेज' देखने से परहेज नहीं करना चाहिए। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि हॉस्टल में बच्चे कैसे रहते हैं? क्या मुश्किलें आती हैं? क्या बदलाव होते हैं? ये सब इस सीरीज में बखूबी दिखाया गया है। इसके अलावा 'हॉस्टल डेज' में सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि कॉलेज के प्रोफेसर और चपरासी की कहानी भी दिखाई गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=6Xdj-Jn9_iI
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 क्यों देखनी चाहिए? वो 5 कारण, जो देखने को मजबूर कर देंगी फुलेरा गांव की कहानी
परमानेंट रूममेट्स
साल 2014 में आई वेब सीरीज 'परमानेंट रूममेट्स' TVF की क्रिएशन है, जो रिलीज होने के बाद काफी पॉपुलर हुई थी। इस सीरीज में सुमित व्यास ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि उनके अपोजिट निधि सिंह दिखी थीं। पिछले साल 'परमानेंट रूममेट्स' का तीसरा सीजन आया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था।
https://www.youtube.com/watch?v=hqJ6JSw2W04
बैचलर्स
साल 2016 में आई वेब सीरीज 'बेचलर्स' काफी हिट रही थी। इस सीरीज में यूट्यूबर भुवन बाम लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि साल 2017 में इसके सीजन में जितेंद्र कुमार नजर आए थे। ये सीरीज साल 2017 में आई थी, जिसे यूथ ने काफी पसंद किया था। अगर आपने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो बिल्कुल देर न करें और फटाफट देख डालें।
https://www.youtube.com/watch?v=w7Oxmm2HN5w
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
TVF Web Series: अलग कंटेंट और सादगी भरी कहानी दिखाने के लिए TVF काफी मशहूर है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको एक से बढ़कर एक सीरीज मिल जाएंगी जो आपको दिल छू लेंगी। जाहिर है कि जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ TVF की क्रिएशन है, जिसके पिछले दो सीजन काफी हिट रहे थे। आज इसका तीसरा सीजन ‘पंचायत 3‘ भी रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी प्यार दे रहे हैं। अगर आपने इस सीरीज को देख लिया है और कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ और दिलचस्प कंटेंट की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?
कोटा फैक्ट्री
जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज को लोगों का काफी प्यार मिला था। अब तक ‘कोटा फैक्ट्री’ के दो सीजन आ चुके हैं। जल्द ही इसका तीसरा सीजन आने वाला है। अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है तो आप इसे देखने में बिल्कुल देरी न करें।
गुल्लक
अगर आपको फैमिली ड्रामा टाइप सीरीज देखना पसंद है तो TVF की वेब सीरीज ‘गुल्लक’ अेहतर ऑप्शन है। इस सीरीज में आपको मिडिल क्लास फैमिली में आने वाली चुनौतियों और परेशानियों के बारे में देखने को मिलेगा। ‘गुल्लक’ TVF की बेस्ट वेब सीरीज में से एक है। जल्द ही इसका नया सीजन आने वाला है।
हॉस्टल डेज
कॉलेज लाइफ ड्रामा, लव और रोमांस देखने के लिए आपको ‘हॉस्टल डेज’ देखने से परहेज नहीं करना चाहिए। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि हॉस्टल में बच्चे कैसे रहते हैं? क्या मुश्किलें आती हैं? क्या बदलाव होते हैं? ये सब इस सीरीज में बखूबी दिखाया गया है। इसके अलावा ‘हॉस्टल डेज’ में सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि कॉलेज के प्रोफेसर और चपरासी की कहानी भी दिखाई गई है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 क्यों देखनी चाहिए? वो 5 कारण, जो देखने को मजबूर कर देंगी फुलेरा गांव की कहानी
परमानेंट रूममेट्स
साल 2014 में आई वेब सीरीज ‘परमानेंट रूममेट्स’ TVF की क्रिएशन है, जो रिलीज होने के बाद काफी पॉपुलर हुई थी। इस सीरीज में सुमित व्यास ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि उनके अपोजिट निधि सिंह दिखी थीं। पिछले साल ‘परमानेंट रूममेट्स’ का तीसरा सीजन आया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था।
बैचलर्स
साल 2016 में आई वेब सीरीज ‘बेचलर्स’ काफी हिट रही थी। इस सीरीज में यूट्यूबर भुवन बाम लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि साल 2017 में इसके सीजन में जितेंद्र कुमार नजर आए थे। ये सीरीज साल 2017 में आई थी, जिसे यूथ ने काफी पसंद किया था। अगर आपने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो बिल्कुल देर न करें और फटाफट देख डालें।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online