हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब मां की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर Palak Tiwari को लगा था जोर का झटका, जानें क्या कहा था?

विज्ञापन
Palak tiwari and shweta tiwari

Palak Tiwari: हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से पलक तिवारी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

इस फिल्म में पलक को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग उनके अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं। पलक तिवारी की मां ने जब उन्हें बताया था कि उनके घर अब दूसरा बच्चा आने वाला है। इस पर एक्ट्रेस ने अपने रिएक्शन को लेकर बात की है।

नहीं ऐसा नहीं हो सकता- पलक

दरअसल, मशहूर अत्रिनेत्री श्वेता तिवारी ने दो शादियां की है और उनकी पहली शादी से उन्हें पलक और दूसरी शादी से उनका एक बेटा है। जब श्वेता तिवारी का बेटा हुआ तो उनकी बेटी पलक 12 साल की थी। वहीं, इसपर बात करते हुए पलक ने कहा है कि- ”जब श्वेता तिवारी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी थी, कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं तो वह परेशान हो गईं और उन्होंने कहा नहीं ऐसा नहीं हो सकता।”

विज्ञापन

मम्मी ने कहा तुम्हारा क्या मतलब है, नहीं- पलक

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पलक ने इस पर बात करते हुए कहा कि- ”मुझे याद है कि जब मैं 15 साल की थी तो काफी परेशान हो गई थी। उस टाइम जब मेरी मॉम ने मुझे बताया था कि तुम्हें पता है कि हमारे घर एक बच्चा आने वाला है। मुझे लगा, नहीं नहीं और मैंने कहा नहीं। मम्मी ने कहा तुम्हारा क्या मतलब है, नहीं?”

ओवर रिएक्ट करना बंद करो

इसके आगे पलक ने कहा कि- “मम्मी मुझे ऐसे देख रही है कि बात क्या कर रही है क्या बोल रही है तू? मैं ऐसे थी कि नहीं मुझे किसी ने नहीं बोला था कि आपको बच्चा होने वाला है। मुझे किसी ने नहीं बोला था कि ये होने वाला है और मैं तैयार नहीं थी। ये मेरे कॉन्ट्रैक्ट में नहीं था। मम्मी ऐसे थी कि प्लीज ओवर रिएक्ट करना बंद करो।”

विज्ञापन

श्वेता तिवारी ने की है दो शादियां

बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक का अपने भाई के साथ भी खास रिश्ता है। हालांकि उस टाइम वो तैयार नहीं थी, लेकिन अब वो अपने भाई को बहुत प्यार करती है। बताते चलें कि श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी और उनसे उन्हें पलक तिवारी है। वहीं, अभिनव कोहली से उन्हें बेटा है, जिसका नाम रेयांश है। बता दें कि श्वेता तिवारी अपने दूसरे पति से भी अलग हो चुकी है और अपने बच्चों के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन बिता रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola