हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ना खबर दिखेगी, ना स्टार... पाक स्टार्स के बाद अब ये इंस्टा अकाउंट भी बैन

भारत-पाक तनाव के बीच हिंदुस्तान के गुस्से की गाज लगातार पाकिस्तान पर गिर रही है। पाक को भारत एक के बाद एक झटका दे रहा है और इंडिया के इस कदम से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है।

विज्ञापन
pakistani entertainment instagram

पहलगाम हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त हो चुका है। भारत के गुस्से की गाज पाकिस्तान पर कुछ इस तरह गिरी कि सिंधु जल संधि निलंबित की गई। पाक का वीजा कैंसिल किया गया। इसके अलावा भी हिंदुस्तान ने पाक के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए। इतना ही नहीं भारत ने पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स तक बैन कर डाले और पाक ड्रामा और यूट्यूब चैनल्स को भी इंडिया में बैन कर दिया। पाक स्टार्स के बाद अब एक और अकाउंट को इंडिया ने बैन किया है। आइए जानते हैं कि ये किसका अकाउंट है?

अब किस अकाउंट पर गिरी भारत के गुस्से की गाज?

दरअसल, हिंदुस्तान ने सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान के एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज galaxylollywood को भारत में बैन कर दिया है। बीते दिन यानी 4 मई तक ये अकाउंट इंडिया में एक्टिव देखा गया, लेकिन आज 5 मई को galaxylollywood नाम का पाकिस्तानी अकाउंट अब भारत में बैन हो चुका है।

galaxylollywood

विज्ञापन

क्या-क्या शेयर होता था इस अकाउंट पर?

galaxylollywood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो इस अकाउंट पर पाक सेलेब्स से जुड़े अपडेट्स और पाकिस्तानी खबरें शेयर की जाती थीं। हालांकि, अब इस अकाउंट को इंडिया में और एक्टिव नहीं देखा जाएगा। भारत ने ये फैसला तब लिया है जब इंडिया और पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और इसकी वजह से तमाम पाक स्टार्स के अकाउंट को इंडिया में बैन किया जा चुका है।

किस-किस पाक स्टार का इंस्टा बैन?

वहीं, अगर पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन की बात करें तो भारत ने हानिया आमिर, माहिरा खान, फवाद खान, मावरा होकेन, वाहजा अली, अली जफर, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान सहित तमाम पाक स्टार्स को बैन किया जा चुका है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त होते हुए पाक के खिलाफ इस फैसले को लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: Nikita Dutta का ड्रीम केरेक्टर क्या? किस रोल को कैमरे के सामने प्ले करना चाहती हैं एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola