EXCLUSIVE: Nikita Dutta का ड्रीम केरेक्टर क्या? किस रोल को कैमरे के सामने प्ले करना चाहती हैं एक्ट्रेस

पॉपुलर एक्ट्रेस निकिता दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने न्यूज24 से खास बात की और बताया कि वो कैसे रोल कैमरे पर प्ले करना चाहती हैं?

Nikita Dutta

Nikita Dutta

विज्ञापन

पॉपुलर एक्ट्रेस निकिता दत्ता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अभिनेत्री लीड रोल में हैं और उनके अलावा सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस बीच अब निकिता दत्ता ने उन रोल्स के बारे में बात की है, जिन्हें वो कैमरे के सामने प्ले करना चाहती हैं। आइए जानते हैं कि निकिता दत्ता के ड्रीम किरदार क्या हैं?

निकिता के ड्रीम केरेक्टर क्या?

दरअसल, न्यूज24 से खास बातचीत में निकिता ने अपने ड्रीम केरेक्टर के बारे में बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वो कौन-सा केरेक्टर है, जिसे आप कैमरे के सामने करना चाहती हैं, जिसको सोचते हुए आपको लगता है कि ऐसी फिल्म में मुझे ऐसा रोल प्ले करना है? इसका जवाब देते हुए निकिता कहती हैं कि मेरे माइंड में ऐसे बहुत से किरदार हैं, जिन्हें मुझे प्ले करना है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

क्या रोल प्ले करना चाहती हैं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिजिकल एक्शन ऐसा है, जिसे मैं कैमरे के सामने प्ले करना चाहती हूं, जहां पर मैं भी पंच मारूं या एयर किक्स मारूं। इसके अलावा मुझे हिस्टोरिक या माइथोलॉजिकल जॉन में जरूर करना है। इन दोनों चीजों को मैं कैमरे पर करना चाहती हूं। गौरतलब है कि निकिता दत्ता हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं।

फिल्म ‘ज्वेल थीफ’

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की बात करें तो ये फिल्म 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। डायरेक्टर कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म इस वक्त खूब चर्चा बटोर रही है और फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिन लोगों ने फिल्म देखी है उन्होंने इसकी तारीफ की है। अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ