Humaira Asghar Ali Death: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। बीते दिन खबर आई कि उनकी डेड बॉडी कराची के डिफेंस एरिया स्थित अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में पाई गई थी। ये देखकर साफ था कि एक्ट्रेस की मौत काफी वक्त पहले ही हो चुकी थी। अब इस केस में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, हुमैरा असगर अली की मौत पिछले साल ही हो चुकी थी। 9 महीने के बाद उनकी मौत का खुलासा हुआ है।
जांच-पड़ताल में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत मामले में जांच कर रहे अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस की मौत करीब नौ महीने पहले ही हो गई थी। उनकी डेड बॉडी इसी हफ्ते में कराची के डिफेंस एरिया स्थित अपार्टमेंट से बरामद की गई है लेकिन जांच में जो बात सामने आई है, उससे पता चलता है कि हुमैरा असगर अली की जान पिछले साल अक्टूबर 2024 में ही जा चुकी थी।
शव से पहचान करना भी हुआ मुश्किल
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कराची पुलिस के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की डेड बॉडी का परीक्षण करने के बाद पुष्टि की है कि एक्ट्रेस का शव काफी बुरी हालत में था। वह बिल्कुल सड़-गल चुका था। एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुम्मैया सैयद ने भी पुष्टि की है कि जिस हालत में डेड बॉडी मिली थी, उससे हुमैरा असगर अली की पहचान करना भी काफी मुश्किल था। पता लगाने के लिए डॉक्टर को डीएनए टेस्ट करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की याद से बाहर नहीं निकल पा रहे Parag Tyagi, अब किया ये नेक काम
खाने-पीने की चीजें हो चुकी थी खराब
पुलिस ने जांच में आगे खुलासा किया कि अक्टूबर, 2024 में ही हुमैरा असगर अली के घर की बिजली काटी जा चुकी थी क्योंकि बिल नहीं भरा गया था। खाने-पीने की चीजें तक खराब हो चुकी थीं। पानी के पाइप सूखकर खराब हो चुके थे और बर्तन जंग खा चुके थे। इतने वक्त में किसी को उनके फ्लैट से बदबू नहीं आई क्योंकि उनके फ्लैट का दूसरा यूनिट खाली था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines