---विज्ञापन---

Shefali Jariwala की याद से बाहर नहीं निकल पा रहे Parag Tyagi, अब किया ये नेक काम

Parag Tyagi Video: शेफाली जरीवाला को हमेशा के लिए खो देने के बाद पराग त्यागी उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अब उन्होंने अपनी वाइफ के लिए नेक काम किया है, जिसका वीडियो साेशल मीडिया पर सामने आया है।

Parag Tyagi Video: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद से पराग त्यागी सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं। उन्हें खो देने का गम एक्टर की पोस्ट में साफ देखा जा सकता है। इस बीच पराग त्यागी ने एक और नेक काम करते हुए शेफाली जरीवाला को याद किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पेट डॉग सिंबा के साथ मिलकर पेड़ लगा रहे हैं। यही नहीं एक्ट्रेस की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पराग ने विशेष तौर पर प्रेयर भी की और अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया।

शेफाली की याद में किया ये नेक काम

पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में मौजूद लॉन में एक्टर पेड़ लगा रहे हैं। उनके साथ उनका लाडला सिंबा भी है, जो इस नेक काम में उनका साथ दे रहा है। एक्टर ने मिट्टी को खोदते हुए कई सारे छोटे-छोटे पेड़ लगाए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की याद में Parag Tyagi ने फिर लिखा इमोशनल पोस्ट, सदमे से उबर नहीं पा रहे एक्टर

---विज्ञापन---

शेफाली जरीवाला को था प्रकृति से प्यार

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पराग त्यागी ने कैप्शन दिया, ‘परी (शेफाली जरीवाला) को हमेशा से नेचर से प्यार था। वो हमेशा से चाहती थी कि दुनिया की ओर से उस पर बरसाए गए प्यार को वापस कर सके। प्यार को वापस करने के लिए ये फर्स्ट स्टेप है, पेड़ लगाना। आप लोगों को धन्यवाद कि आपने हमेशा उस खूब सारा प्यार और सपोर्ट दिया। वह आप सभी अद्भुत आत्माओं को प्यार लौटाने के लिए मौजूद है।’

---विज्ञापन---

यूजर्स भी लुटा रहे हैं प्यार

उधर, पराग त्यागी के इस नेक काम को करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी उन पर अपना प्यार और सपोर्ट लुटा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इससे पता चलता है कि पराग भइया कितने स्पिरिचुअल हैं और शेफाली से उनका प्यार इस भौतिक दुनिया से कहीं बढ़कर है। प्रेम का सबसे पवित्र रूप! भइया आपको खूब शक्ति मिले।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाहेगुरु आपको सदैव आशीर्वाद दें।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट इंसान, बेस्ट बेटा, बेस्ट पित और बेस्ट पिता।’ गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला का पिछले महीने 27 जून को अचानक निधन हो गया था। उनके निधन की वजह कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट बताई गई है।

First published on: Jul 11, 2025 10:20 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola