---विज्ञापन---

ओटीटी

146 मिनट की वो फिल्म, जिसने Dhurandhar को चटाई धूल, Netflix पर बनी नंबर-1, किस पॉजिशन पर रणवीर सिंह की मूवी?

Trending Film on Netflix: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 'धुरंधर' को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 16, 2026 19:11
Trending film
Trending film. image credit- social media

Trending Film on Netflix: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हर हफ्ते कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती हैं. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी मात दे दी है और ये नंबर वन पर आकर बैठ गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

किस फिल्म ने ‘धुरंधर’ को पछाड़ा?

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की नई फिल्म है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 146 मिनट की तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ है. इस फिल्म ने अब पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद पहले नंबर पर आ गई थी, लेकिन अब साउथ की इस फिल्म का पहले नंबर पर दबदबा है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द घूमती है, जिसको एक बड़े रईस घराने में पैदा और उसे बड़ा आदमी का दिखावा करने का शौक होता है. इस लड़के की हवा तब टाइट होती है, जब फिल्म में ये लड़का एक रईस घर की शादी में जाता है.

नेटफ्लिक्स पर मिली कामयाबी

फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिला और लोगों ने इसकी तारीफ की. थिएटर के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी कामयाबी हासिल कर रही है और ट्रेंड में बनी हुई है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर’ किस नंबर पर?

वहीं, अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म कुछ ही समय तक पहले नंबर पर अपना दबदबा बना पाई और अब साउथ की फिल्म से पीछे हो गई है.

यह भी पढ़ें- म्यूजिक का वो सुपरस्टार, जिन्होंने एक साल में 33 फिल्में और रिकॉर्ड किए 180 गाने, कभी दी थी ये नसीहत

First published on: Feb 16, 2026 07:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.