3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जो बैन के बाद भी पाकिस्तान में घर-घर देखी जा रही
Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने कमाल कर दिया है और ये फिल्म बैन के बाद भी पाकिस्तान में खूब देखी जा रही है. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.
Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है. हालांकि, इस फिल्म को की देशों में बैन का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया और कमाल की कमाई की. इस बीच अब फिल्म 'धुरंधर' बैन के बाद भी पाकिस्तान में घर-घर देखी जा रही है.
पाकिस्तान में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
फिल्म 'धुरंधर' को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. जैसे ही फिल्म ओटीटी पर आई, तो इसे लोगों ने इतना प्यार दिया कि ये पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी. ना सिर्फ भारत बल्कि इस फिल्म को पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखा रहा है. जैसे ही फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड पर पहुंच गई.
पाकिस्तान में नहीं मिली थी थिएटर रिलीज
गौरतलब है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में थिएटर रिलीज नहीं मिली थी और बैन किया गया था, लेकिन अब इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म ओटीटी पर नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पाकिस्तान के लोग नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को धड़ल्ले से देख रहे हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच जासूसी और एंटी टेररिज्म ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में रणवीर ने भारतीय खुफिया एजेंट का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाता है.
फिल्म की कास्ट
यही वजह थी कि फिल्म को पाकिस्तान और कई मिडिल ईस्ट देशों में रिलीज करने की परमिशन नहीं मिली थी. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, रहमान डकैत के रोल में हैं. दोनों का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इन दोनों के अलावा अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और आर माधवन जैसे स्टार्स भी फिल्म में नजर आए हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा.
Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है. हालांकि, इस फिल्म को की देशों में बैन का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया और कमाल की कमाई की. इस बीच अब फिल्म ‘धुरंधर’ बैन के बाद भी पाकिस्तान में घर-घर देखी जा रही है.
पाकिस्तान में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
फिल्म ‘धुरंधर’ को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. जैसे ही फिल्म ओटीटी पर आई, तो इसे लोगों ने इतना प्यार दिया कि ये पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी. ना सिर्फ भारत बल्कि इस फिल्म को पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखा रहा है. जैसे ही फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड पर पहुंच गई.
---विज्ञापन---