Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और ये लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर चर्चा हो रही है. फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर हैरानी इस बात है कि जिस ओटीटी पर पहले इसे जगह भी नहीं मिल रही थी, वो अब इसे बड़ा अमाउंट देकर इसके राइट्स लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला…
ओटीटी राइट्स कोई नहीं खरीदना चाहता था
दरअसल, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने फिल्म की कहानी कई OTT प्लेटफॉर्म्स को सुनाई थी, लेकिन फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया था. साथ ही कथित तौर पर कुछ प्लेटफॉर्म्स ने तो आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए OTT राइट्स खरीदने से इनकार कर दिया था.
अब 100 करोड़ का ऑफर
डायरेक्टर के मुताबिक, पहले फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये तक का ऑफर मिलना भी मुश्किल था, लेकिन अब ऐसा नहीं है और फिल्म की सफलता के बाद की कहानी पूरी तरह से बदल गई है. रिपोर्ट के अनुसार, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डिजिटल राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये तक ऑफर कर रहे हैं.
2 करोड़ में बनी है फिल्म ‘हनुमान अंश’
अब अगर ये डील सच में 100 करोड़ रुपये में होती है, तो फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए मोटा फायदा होगा. महज 2 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए भी ये बहुत बड़ी बात होगी. हालांकि, अभी फिल्म की OTT डील कंफर्म नहीं हुई है और अंतिम पुष्टि और रकम को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कलेक्शन कर रही है. भले ही फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं थी, लेकिन इस फिल्म ने धीरे-धीरे बेहद शानदार कलेक्शन शुरू किया और टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत की. फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं और इन 36 दिनों में इस फिल्म ने टोटल 173.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
किस ओटीटी पर होगी रिलीज?
इसी के साथ अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी. साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. हालांकि, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और हो सकता है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज में अभी समय हो क्योंकि फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कर रही है.
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, फिल्म से हटाने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines