Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

‘आई लव यू…’, वड़ा पाव गर्ल ने किसे कहे प्यार के 3 शब्द? चंद्रिका के ड्रामे में हर रोज आता है नया ट्विस्ट

Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित का अब एक और नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो मे चंद्रिका, आई लव यू भी बोल रही है, लेकिन किसे? आइए जानते हैं...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 1, 2026 17:01
Vada Pav girl
Vada Pav girl. IMAGE CREDIT- Social media

Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की चर्चा हो रही है. चंद्रिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव है और हर रोज मिस्ट्रीमैन के साथ नया वीडियो शेयर कर रही हैं. इस बीच अब चंद्रिका का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल आई लव यू बोल रही है. अब सवाल ये है कि आखिर चंद्रिका ने ये किसे कहा है? आइए जानते हैं…

चंद्रिका का नया वीडियो

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल फिर से मिस्ट्रीमैन यानी सैफी के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रिका, सैफी से कहती हैं कि बोल ना अब, मिस्ट्रीमैन पंजाबी में कहते हैं कि क्या बोलूं? तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुम्हें प्यार नहीं करता.

---विज्ञापन---

आई लव यू सिकंदर…

सैफी आगे कहते हैं कि बोलो फिर क्या करके दिखाना है, तो चंद्रिका कहती हैं कि प्रपोज करना आता है तुम्हें? इतनी छोटी-सी बात, तो सुन फिर इसके बाद सैफी वीडियो में किसी फिल्म के जैसा डायलॉग बोलते नजर आते हैं. इसके बाद चंद्रिका बहुत खुश होती हैं और कहती हैं कि हाय, आई लव यू सिकंदर. इसके बाद दोनों हग कर लेते हैं.

लाइमलाइट के लिए पूरा ड्रामा

अब वड़ा पाव गर्ल का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि चंद्रिका का बीते कुछ समय से अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. हर कोई इस पूरे ड्रामे को पीआर बता रहा है और लोगों का कहना है कि वड़ा पाव गर्ल लाइमलाइट में आने के लिए ये सब कर रही है.

---विज्ञापन---

चंद्रिका ही जानती है सच

इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन यानी शनिवार को चंद्रिका ने मिस्ट्रीमैन का नाम भी रिवील किया है. सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है? अब सच क्या है ये तो खुद चंद्रिका ही जानती हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कॉन्सर्ट में क्यों इमोशनल हुए Karan Aujla? स्टेज से वायरल हुआ सिंगर का वीडियो

First published on: Mar 01, 2026 05:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.