---विज्ञापन---

ओटीटी

Bhumi Pednekar की इस सीरीज ने देश ही नहीं दुनियाभर में काटा बवाल, इन देशों में पहले नंबर कर रही ट्रेंड

Amazon Prime Video Series Daldal: ओटीटी पर भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 3, 2026 21:09
Daldal
Daldal. image credit- social media

Amazon Prime Video Series Daldal: ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. कुछ फिल्में ओटीटी पर आते ही नंबर वन पर ट्रेंड में आ जाती है. आज हम आपको भूमि पेडनेकर की सीरीज ‘दलदल’ के बारे में बता रहे हैं, जिसने ओटीटी पर आते ही ना सिर्फ इंडिया बल्कि दुनियाभर में बवाल काट दिया है. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में…

‘दलदल’ सीरीज

भूमि पेडनेकर की सीरीज ‘दलदल’ का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है. भूमि की ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जो ओटीटी पर आते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगी है. सीरीज में भूमि ने बेहद कमाल का काम किया है और अपनी एक्टिंग से हर तरफ धूम मचा दी है. इस सीरीज को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है.

---विज्ञापन---

किन देशों में कर रही ट्रेंड?

भूमि पेडनेकर की सीरीज ‘दलदल’ इंडिया में अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर पर ट्रेंड कर रही है. भारत के अलावा ये सीरीज यूएस, यूके, कनाडा, यूएई, इंडोनेशिया और स्विट्जरलैंड में #1 पर ट्रेंड कर रही है. इसके अलावा अगर सीरीज की कहानी की बात करें तो इस सीरीज की कहानी मुंबई क्राइम ब्रांच की डीसीपी रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) और उनके पहले केस के इर्द-गिर्द घूमती है.

क्राइम देख लग सकता है डर

सीरीज में आपको देखने को मिलेगा कि इस केस को सुलझाने के लिए रीटा को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सीरीज का हर एक एपिसोड आपको इससे बांधकर रखेगा और इसकी कहानी में कमाल का सस्पेंस देखने को मिलेगा. इस सीरीज का सबसे कमाल का हिस्सा क्राइम है क्योंकि को किसे के मन में भी डर पैदा कर सकता है.

---विज्ञापन---

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

इस सीरीज में भूमि के रोल को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. ‘दलदल’ में भूमि का एक अलग ही किरदार देखने को मिल रहा है और उनका ये नया लुक दर्शकों को पसंद भी आ रहा है. वहीं, अगर सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 5.4 की रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge को नेटफ्लिक्स पर नहीं किया जा सकेगा स्ट्रीम, बदल गया स्ट्रीमिंग पार्टनर, किस OTT पर आएगी फिल्म?

First published on: Feb 03, 2026 09:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.