Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

किंग खान के बेटे आर्यन खान को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मानित

बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा है. इतना ही नहीं आर्यन खान ने बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. इस अवॉर्ड को CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 22, 2026 20:35
bhadash of bollywood
Aryan Khan को मिला Best Debut Director का अवॉर्ड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सितंबर 2025 में  ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज से अपना कदम रखा है. इस सीरीज में दमदार कॉमेडी  और दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. आर्यन खान की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. यह सीरीज भारत में नंबर पर 1 ट्रेंड कर रही थी, तो वहीं ग्लोबल टॉप 10 में (नॉन-इंग्लिश शो) में भी अपनी जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में मेन विलेन की एंट्री फाइनल, शाहरुख खान के रोल से उठा पर्दा

---विज्ञापन---

आर्यन खान को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

आपको बता दें कि आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पोस्टर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाया गया. यह पोस्टर इस बात का सबूत है कि आर्यन खान की ये सीरीज भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में खूब वायरल हुई है. इस सीरीज में आपको कई सारे बॉलीवुड एक्टर देखने को मिले हैं. वहीं अब किंग खान के बेटे आर्यन खान को वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. दरअसल, आर्यन को यह अवॉर्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘सिनेमा नहीं, प्रोपेगैंडा है…’, अनुराग कश्यप ने विपुल शाह की ‘The Kerala Story 2′ की उड़ाई धज्जियां

---विज्ञापन---

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का डायरेक्टर कौन ?

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज की बात करें, तो इस वेब सीरीज को आर्यन खान ने खूद लिखा और डायरेक्ट भी किया था. इस वेब सीरीज को गौरी खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है. आर्यन खान की इस सीरीज में बॉबी देओल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, मोना सिंह, राघव जुयाल, मनीष चौधरी, रजत बेदी, सहेर और गौतमी कपूर नजर आई थी. इतना ही नहीं आर्यन खान को हाल ही में ‘NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ में भी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज के लिए डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ दिया गया है. आपको बता दें कि आर्यन खान अपनी वेब सीरीज की सफलता के बाद बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है आर्यन खान का यह प्रोजेक्ट साल 2026 में फ्लोर पर लाया जाएगा.

First published on: Feb 22, 2026 08:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.