रजनीकांत की 'जेलर 2’ में मेन विलेन की एंट्री फाइनल, शाहरुख खान के रोल से उठा पर्दा

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच फिल्म के मेन विलेन के किरदार से भी पर्दा हट गया है. इस एक्टर ने ‘सैक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज में भी काम किया है चली जानते हैं इसके बारे में.

jailer 2

रजनीकांत के जेलर 2 में शाहरुख खान आएंगे नजर

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इतना ही नहीं फैंस भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप भी रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं और फिल्म के अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको फिल्म के मेन विलेन के बारे में बताएंगे. ‘जेलर 2’ में मेन विलेन का किरदार निभाने वाला विलेन ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज में भी काम किया है. आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं. वही इस फिल्म में जतिन सरना ने मेन विलेन का किरदार निभा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जेलर 2’ में कौन है विलेन

आपको बता दें कि जतिन सरना ने इससे पहले कई फिल्मों और सिरीज में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे चुके हैं. जतिन ने ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज में भी काम किया है. अब देखने वाली बात होगी की फिल्म ‘जेलर 2’ में उनका किरदार कैसा होता है. इतना ही नहीं जतिन सरना ने इस रोल को अपने करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी बताया है. बता दें कि जतिन ने अपनी रोल की शूटिंग पिछले साल अगस्त में ही कंप्लीट कर ली थी. हाल ही में फिल्म के सेट से रजनीकांत के साथ उनकी फोटो सामने आई है, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

शाहरुख खान ‘जेलर 2’ में करेंगे कैमियो

सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जतिन सरना इस फिल्म में निगेटिव कैरेक्टर को आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे. वो रजनीकांत के अपोजिट में दिखेंगे. इतना ही नहीं रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के स्पेशल अपीरियंस को लेकर खूब चर्चा हो रही है.  वलाई पेचू के अनुसार किंग खान मार्च में अपने कैमियो की शूटिंग करेंगे. बता दे की रा.वन फिल्म के बाद शाहरुख खान और रजनीकांत एक साथ दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ