Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

2025 की वो फ्लॉप फिल्म, जो 2026 में दूसरे नंबर पर कर रही ट्रेंड, IMDb पर भी मिली है तगड़ी रेटिंग, आपने देखी?

2025 Disaster Film Trending: ओटीटी पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म ट्रेंड में आ गई है, जो साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jan 18, 2026 20:05
dhandoraa
dhandoraa. image credit- social media

2025 Disaster Film Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2025 में रिलीज हुई ती, लेकिन फ्लॉप हो गई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है और इसने आते ही कमाल कर दिया है. जी हां, फिल्म टिकट खिड़की पर भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर ट्रेंड में है. आइए जानते हैं कि यहां हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

2025 की फिल्म ‘दंदोरा’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 2025 की फिल्म ‘दंदोरा’ है. 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन मुरलीकांत देवसोथ ने किया है और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और यही वजह है कि ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड में है.

---विज्ञापन---

थिएटर में हुई फ्लॉप

इस फिल्म में शिवाजी, नंदू विजय कृष्णा और बिंदू मधावी ने बेहद अहम किरदार निभाया है. फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद कमाल का है और इमोशनल भी है, जिसे देखने के बाद कोई भी सोच में पड़ सकता है. इस फिल्म को 25 दिसंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज किया गया था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गी थी.

प्राइम वीडियो पर कर सकते हैं स्ट्रीम

फिल्म ‘दंदोरा’ के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तेलुगू ड्रामा एक्शन फिल्म का बजट करीबन 4 करोड़ रुपये का था, लेकिन ये अपना कलेक्शन भी नहीं निकाल पाई थी और 1.0 से 1.5 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी और फ्लॉप हो गई थी. अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 14 जनवरी को रिलीज किया गया.

---विज्ञापन---

आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म सिर्फ चार दिन में ही दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगी और दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. ये फिल्म अब टॉप 10 ट्रेडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 9.1 की रेटिंग मिली है. अगर आपने भी इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे घर बैठे देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘चील-कौवे लगे मंडराने, घोड़ा भी देख हुआ बेकाबू’, सिनेमा का वो ‘विलेन’ जो 50 दिन तक नहीं नहाया, 14 सुपरस्टार्स पर अकेला पड़ा भारी

First published on: Jan 18, 2026 08:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.