OTT Upcoming Release: आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा
OTT का बोलबाला है। लोग फिल्में रिलीज होने के बाद उन्हें सिनेमाघरों में देखने नहीं जाते बल्कि OTT पर उनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं वेब सीरीज लवर्स के लिए OTT तो किसी वरदान से कम नहीं है। मेकर्स भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर हफ्ते फिल्में और वेब शो रिलीज करते रहते हैं। इस हफ्ते भी कई शोज आपको एंटरटेन करने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में जितेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री 3' भी शामिल है और अनुराग कश्यप की बैड कॉप भी। तो चलिए देर किस बात की डालते हैं एक नजर अपकमिंग फिल्म और वेब सीरीज पर...
Kota Factory
NEET और IIT के लिए मशहूर राजस्थान के कोटा शहर की कोचिंग पर बनी वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन रिलीज को तैयार है। जीतू भैया की इस सीरीज के पिछले दो पार्ट्स काफी फेमस हुए थे। अब इसका तीसरा सीजन 20 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है।
https://www.youtube.com/watch?v=rJEB-0yCjKw
Bad Cop
एकदम फ्रैश स्टोरी के साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज 'बैड कॉप' 21 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। चोर और पुलिस की कहानी पर आधारित इस दिलचस्प वेब सीरीज में अनुराग एक गुंडे का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=1mMma3LNFVE
Love is Blind
वेब सीरीज 'लव इज ब्लाइंड' का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। इस सीरीज के पिछले तीनों सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स इस सीरीज का चौथा सीजन लेकर आ चुके हैं। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आज, 19 जून से रिलीज हुई है। आप इसे देख सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=s2eBAFt3L_0
Agents of Mystery
वेब सीरीज 'एजेंट्स ऑफ मिस्ट्री' को मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर चुके हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज को मेकर्स 18 जून को रिलीज कर चुके हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=ZAU2ecHGVHg
Aranmanai
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' भी OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा राशि खन्ना भरी नजर आएंगी। आपको बता दें कि 'अरनमनई 4' 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=Keck4iVUUdE
Gangs of Galicia
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ गैलिसिया' की कहानी एक वकील की जिंदगी पर बनी हुई है। इस सीरीज में वकील की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक ड्रग डीलर की नजर उस पर पड़ती है। ये सीरीज 21 जून को रिलीज होने जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=6QIeCPqafiU
Trigger Warning
वेब सीरीज 'ट्रिगर वॉर्निंग' की कहानी काफी दिलचस्प है। एक लड़की जो स्पेशल फोर्ट की कमांडो रहती है, वो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए लौटती है। उस दौरान उसे पता चलता है कि यहां कुछ और कहानी ही बुनी जा रही है। ये सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।
https://www.youtube.com/watch?v=MnHTLh6ruW0
यह भी पढ़ें: जितेंद्र कुमार के लिए असली जीतू भैया कौन? Kota Factory एक्टर बोले- मैं उनका एकलव्य था…
OTT Upcoming Release: आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा OTT का बोलबाला है। लोग फिल्में रिलीज होने के बाद उन्हें सिनेमाघरों में देखने नहीं जाते बल्कि OTT पर उनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं वेब सीरीज लवर्स के लिए OTT तो किसी वरदान से कम नहीं है। मेकर्स भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर हफ्ते फिल्में और वेब शो रिलीज करते रहते हैं। इस हफ्ते भी कई शोज आपको एंटरटेन करने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में जितेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ भी शामिल है और अनुराग कश्यप की बैड कॉप भी। तो चलिए देर किस बात की डालते हैं एक नजर अपकमिंग फिल्म और वेब सीरीज पर…
Kota Factory
NEET और IIT के लिए मशहूर राजस्थान के कोटा शहर की कोचिंग पर बनी वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन रिलीज को तैयार है। जीतू भैया की इस सीरीज के पिछले दो पार्ट्स काफी फेमस हुए थे। अब इसका तीसरा सीजन 20 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है।
Bad Cop
एकदम फ्रैश स्टोरी के साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ 21 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। चोर और पुलिस की कहानी पर आधारित इस दिलचस्प वेब सीरीज में अनुराग एक गुंडे का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
Love is Blind
वेब सीरीज ‘लव इज ब्लाइंड’ का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। इस सीरीज के पिछले तीनों सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स इस सीरीज का चौथा सीजन लेकर आ चुके हैं। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आज, 19 जून से रिलीज हुई है। आप इसे देख सकते हैं।
Agents of Mystery
वेब सीरीज ‘एजेंट्स ऑफ मिस्ट्री’ को मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर चुके हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज को मेकर्स 18 जून को रिलीज कर चुके हैं।
Aranmanai
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ भी OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा राशि खन्ना भरी नजर आएंगी। आपको बता दें कि ‘अरनमनई 4’ 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Gangs of Galicia
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गैलिसिया’ की कहानी एक वकील की जिंदगी पर बनी हुई है। इस सीरीज में वकील की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक ड्रग डीलर की नजर उस पर पड़ती है। ये सीरीज 21 जून को रिलीज होने जा रही है।
Trigger Warning
वेब सीरीज ‘ट्रिगर वॉर्निंग’ की कहानी काफी दिलचस्प है। एक लड़की जो स्पेशल फोर्ट की कमांडो रहती है, वो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए लौटती है। उस दौरान उसे पता चलता है कि यहां कुछ और कहानी ही बुनी जा रही है। ये सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: जितेंद्र कुमार के लिए असली जीतू भैया कौन? Kota Factory एक्टर बोले- मैं उनका एकलव्य था…