सोहेल खान के घर हुई गणेश आरती में शामिल हुए सलमान खान, गणपति विसर्जन के बाद वीडियो वायरल
Salman Khan Attend Ganesh Aarti: सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर में आयोजित गणेश आरती में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गणेश पूजा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Edited By : Himani sharma|Updated: Sep 16, 2026 07:33
Share :
सोहेल खान के घर हुई गणेश पूजा में शामिल हुए सलमान खान (Pic Credit- X)
---विज्ञापन---
Salman Khan Attend Ganesh Aarti: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर कभी सिर पर हैट पहने तो कभी बंडाना बांधे नजर आते हैं. वहीं अब एक्टर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने भाई सोहेल खान के घर पर गणेश आरती करते नजर आ रहे हैं. सोहेल खान बड़ी धूमधाम से अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए. वहीं अब एक्टर ने गणपति बप्पा का विसर्जन भी कर दिया है. विसर्जन के बाद सलमान खान गणेश आरती करते दिखाई दिए. इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार नजर आया. सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये भक्तिमय अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
वायरल वीडियो में आरती करते नजर आए भाईजान
वायरल वीडियो में सलमान खान ने अपने सिर पर कैप लगाई हुई है. वहीं हाथों में आरती की थाली लिए सलमान खान गणेश पूजा कर रहे हैं. इस वीडियो को सलमान खान की टीम ने ही शेयर किया है. वहीं इस वीडियो में सलमान खान के साइड में उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के बच्चे भी खड़े हुए हैं. साथ ही उनकी बहन अर्पिता भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है. वीडियो में सलमान खान जहां आरती कर रहे हैं तो वहीं पीछे खड़े लोग जोर-जोर से ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं.
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में भी शामिल हुए सलमान खान
बता दें इससे पहले सलमान खान अंबानी परिवार के गणेश आगमन में भी शामिल हुए थे. मुकेश अंबानी ने अपने घर में गणपति बप्पा का जोरों-शोरों से स्वागत किया. इस दौरान इस पूजा में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. वहीं सबका ध्यान सलमान खान ने अपनी तरफ खींच लिया. दरअसल पूजा में शामिल होने के लिए सलमान खान का लुक चर्चाओं में छा गया. इस दौरान सलमान खान सिर पर बंडाना पहने नजर आए और ब्लू शर्ट में सलमान खान बेहद हैंडसम लगे. वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें सलमान खान अंबानी परिवार के यहां आयोजित गणेश पूजा में तिलक लगवा रहे हैं और आरती भी करते नजर आ रहे हैं.
सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में हुए इस सीजन के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते नजर आए. इसके साथ ही इन दिनों सलमान खान का लेटेस्ट लुक भी चर्चाओं में बना हुआ है. सलमान खान कभी सिर पर हैट लगाए दिखते हैं तो कभी बंडाना पहने नजर आते हैं. फैंस को एक्टर का ये नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है.