Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया था अभी तक काम? ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन इस बीच विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर को लेकर एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 15, 2026 19:53
nana patekar
विशाल भारद्वाज ने बताया क्यों नहीं किया था अभी तक नाना पाटेकर के साथ काम

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज की गई है. इस मूवी ने अब तक 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं. दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे है. लेकिन जब फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज से सवाल पुछा गया की आपने अभी तक नाना पाटेकर साथ काम क्यों नहीं किया था.

यह भी पढ़ें: O Romeo vs Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा? जानें कमाई के मामले में कौन आगे

---विज्ञापन---

विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के बारे में क्या कहा

आपको बता दें कि ‘ओ रोमियो’ के स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ में गए थे. जहां कपिल शर्मा ने फिल्म निर्देशक से सवाल पूछा की आपने अभी तक किसी भी फिल्म में नाना पाटेकर को कास्ट क्यों नहीं किया था, जब आप उन्हें लंबे समय से जानते हैं. इसका जवाब देते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा कि यह मेरी गलती थी.  उन्होंने कहा की मैने इससे पहले नाना के सामने इस तरह का रोल कभी रखा ही नहीं था.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 2: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल? दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई

---विज्ञापन---

नाना पाटेकर से सब लोग डरते थें.

‘ओ रोमियो’ के निर्देशक ने आगे कहा कि नाना पाटेकर से सब डरते हैं. हालांकि, वो एक नेक दिल इंसान है. इतना ही नहीं विशाल भारद्वाज ने आगे कहा कि नाना मुझसे नाराज थे क्योंकि मैंने पहले कभी उनके साथ काम किया ही नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि नाना मुझसे जब भी मिलते थे, तो वो मुझे कहते थे मैं नाना पाटेकर हुं एक एक्टर हूं. विशाल ने आगे कहा कि वो मुझसे पूछते थे कि मैं कब उनको कास्ट करुंगा, जिसे सुनकर मुझे बहुत शर्मिंदगी होती थी. लेकिन अब हमने साथ में काम किया है, बस थोड़े समय ज्यादा लग गया. कपिल शर्मा ने कहा कि नाना पाटेकर उनके शो में अभी तक नजर नहीं आए हैं.

First published on: Feb 15, 2026 07:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.