---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

O Romeo Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी बरकरार ‘ओ रोमियो’ का जादू, जानिए फिल्म ने अब तक कितने का किया कलेक्शन

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 3 दिन का हो चुका है ओर लोग इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है.

Author Edited By : Shahzad Khan
Updated: Feb 15, 2026 23:39
o romeo
'ओ रोमियो' ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म 13 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई है. ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित किया गया है. इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर की एक्टिंग को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं. फिल्म ने अब तक 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 2: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल? दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर पहले भी विशाल भारद्वाज के साथ कर चुके हैं काम

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया अविनाश मिश्रा और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि एक्टर शाहिद कपूर चौथी बार विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले शाहिद ने विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया था अभी तक काम? ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये छाप डाले थे. दरअसल, मेकर्स ने यह उम्मीद जताई थी कि फिल्म रविवार को अच्छी कमाई कर सकती है. लेकिन फिल्म की कमाई बीते दिन के मुकाबले काफी कम हुई है. फिल्म ने तीसरे दिन 9.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने 3 दिनों में 30.15 रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के बजट की बात करें, तो इस फिल्म को बनाने में करीब 125-150 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए हैं. ‘ओ रोमियों’ में की कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभाया है.

First published on: Feb 15, 2026 10:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.