Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Nysa और Yug को क्यों पसंद नहीं आती मम्मी की फिल्में? Kajol ने खुद बताई वजह

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी काजोल को लेकर खूब बातें होती रहती हैं। इन दिनों भी काजोल लाइमलाइट में हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 19, 2025 21:53
Kajol
क्यों बच्चों को पसंद नहीं काजोल की फिल्में? image credit- instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी काजोल के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों काजोल अपनी आने वाली फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अब काजोल ने बताया है कि उनके बच्चे उनकी फिल्मों को क्यों पसंद नहीं करते हैं? आइए जानते हैं कि काजोल ने इसके पीछे क्या वजह बताई है?

क्यों काजोल की फिल्में नहीं देखते उनके बच्चे?

दरअसल, हाल ही में काजोल ने filmygyanvideos से बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई बातें बताई। काजोल ने कहा कि मेरे बच्चे हमेशा मुझे बोलते हैं कि मम्मा आपने बहुत अच्छा काम किया है और कमाल की एक्टिंग की है, लेकिन उनको (मेरे बच्चों) को मेरी फिल्में पसंद नहीं आती क्योंकि फिल्मों में मुझे रोना-धोना पड़ता है। उनको पसंद नहीं है कि वो अपनी मां को पर्दे पर रोते हुए देखें।

---विज्ञापन---

मैंने कई बार कहा, लेकिन वो सुनते ही नहीं

काजोल ने आगे कहा कि उनको अच्छा नहीं लगता है कि वो रोऊं। जब मैं मैं रोती हूं, तो निसा और युग दोनों ही सहमे-सहमे हो जाते हैं। मैंने उन दोनों को बहुत बार बोला है कि फिल्म है, फिल्म है, फिल्म है, फेक है, फेक, लेकिन वो मेरी बात ही नहीं सुनते हैं। काजोल ने आगे कहा कि मेरा बेटा 14 साल का है और बेटी 22 साल की हो गई है, लेकिन आज भी एक पांइट ऐसा है, जहां पर मैं उनके लिए सख्त हूं।

मीडिया को कैसे हैंडल करें?

इसके आगे काजोल ने बताया कि मैंने मेरे बच्चों को सब सिखाया है। वहीं, जब काजोल से पूछा गया कि मीडिया जब सामने होती है, तो आपने बच्चों को उनके लिए कैसे बिहेव करने को कहा है? इस पर काजोल ने कहा कि मुझे कभी बेटी निसा को बताने की जरूरत नहीं पड़ी, वो हमेशा से खुद ही अच्छे से रहती है। हां, बेटे युग को एक-दो बार बताया कि कैसे करना है? इसलिए निसा हमेशा से खुद से ही अच्छे से रहती है। हां, हमने ये जरूर कहा है कि सब कुछ शांति से अच्छे से करो, जहां भी जाओ।

यह भी पढ़ें- कब और कहां होगा Kannappa का प्री-रिलीज इवेंट? Vishnu Manchu की फिल्म की डिटेल्स हुई रिवील

First published on: Jun 19, 2025 09:53 PM

संबंधित खबरें