हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramayana First Review: 'राम' रूप में रणबीर कपूर की Ramayana के पहले शो ने बटोरी वाहवाही, फिल्म की सादगी ने जीता दिल

Ramayana First Screening Review: रणबीर कपूर की Ramayana बहुत चर्चा में है. इसका पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज होने वाला है. नितेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़ी सतर्कता के साथ बना रहे हैं. इसी बीच अमेरिका के Los Angeles में पहली बार Ramayana की स्क्रीनिंग हुई, जिसे देखकर लोगों ने रिव्यू दिए हैं.

विज्ञापन
Ramayana First Screening Review

Ramayana Los Angeles Screening: नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana बहुत चर्चा में हैं. लोग इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. राम के रूप में रणवीर कपूर और सीता के रूप में साई पल्लवी की फिल्म का पहला भाग, दिवाली 2026 में रिलीज होगा. वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की संभावना है. हाल ही में अमेरिका के Los Angeles में पहली बार Ramayana फिल्म का पहला कट (पहला संस्करण) दिखाया गया. यह एक टेस्ट स्क्रीनिंग थी, जिसमें चुनिंदा दर्शक पहुंचे. स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की काफी तारीफ हुई. आइए जानते हैं Ramayana का सबसे पहला रिव्यू.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की रॉयल वेडिंग में जूता चुराएगी 16 साल छोटी बहन, जिससे मिलने को तरसती थीं एक्ट्रेस

पहले शो की खास स्क्रीनिंग

नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana का पहला स्क्रीनिंग टेस्ट अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दिखाया गया, जिसके बाद लोगों ने इस फिल्म की काफी तारीफ की. इस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 18 से 60 साल तक के लोगों को बुलाया गया था, जिसके बाद फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. दर्शकों को फिल्म की सादगी सबसे ज्यादा भाई है.

विज्ञापन

फिल्म में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया?

दर्शकों को फिल्म की सादगी सबसे ज्यादा भाई. उन्होंने इस बात की खूब प्रशंसा की कि कहानी मूल रामायण से जुड़ी हुई दिखाई गई है. इसे ‘रूटेड स्टोरीटेलिंग’ कहा गया, यानी जड़ों से जुड़ी कहानी. फिल्म में कोई दिखावा नहीं है. सब कुछ सरल और सच्चा लगता है. भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर ने बहुत अच्छे से निभाया है. उनका अभिनय देखकर लोग भावुक हो गए. सीता और रावण के रोल भी शानदार बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘थोड़ा दर्द है लेकिन…’, Dipika Kakar की हुई सर्जरी, पति शोएब इब्राहिम ने बताया एक्ट्रेस का हाल

विज्ञापन

VFX और स्केल की धमाल

बता दें कि फिल्म का स्केल बहुत बड़ा है. विजुअल इफेक्ट्स (VFX) कमाल के हैं. यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक लगती है. दर्शकों ने कहा कि वीएफएक्स देखकर आँखें नहीं झपकतीं. फिल्म में भावनाएँ भी गहरी हैं. यह सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि दिल को छूने वाली कहानी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण दो भागों में बनने वाली है. इसका पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज होने वाला है. पहले शो के बाद लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं. सभी यह अनुमान लगा रहे हैं, कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है. लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मोड़ लाएगी. रणबीर कपूर का ‘राम’ रूप सबको पसंद आया. फिल्म की सादगी और सच्चाई ने सबका दिल जीत लिया.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

रामायण फिल्म में आपको कई बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं. जैसे राम के रूप में रणबीर कपूर, रावण के रूप में साउथ एक्टर यश, सीता के रूप में साई पल्लवी, हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्षमण के रूप में रवि दुबे, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल, दशरथ के रूप में अरुण गोविल, कैकई के रूप में लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्डा, इंद्र देव के रूप में कुणाल कपूर, कौशल्या के रूप में इंद्रा कृष्णन जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी में पहुंचे सेलेब्स, सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट आई सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola