'थोड़ा दर्द है लेकिन…', Dipika Kakar की हुई सर्जरी, पति शोएब इब्राहिम ने बताया एक्ट्रेस का हाल

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की सिस्ट की सर्जरी हुई है. एक्ट्रेस के फैंस भी उनके लिए काफी चिंता में हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

Dipika Kakar Health Update

शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका का हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का हाल ही में सिस्ट ऑपरेशन हुआ है. उनके पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट दी है. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की और फैंस को दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट शेयर की. हाल ही में दीपिका और शोएब ने फैंस को बताया था कि दीपिका के पेट में सिस्ट निकली थी. वहीं इसके बाद से दीपिका के फैंस भी टेंशन में आ गए थे. अब एक्ट्रेस की सर्जरी हो गई है और उनके पति शोएब ने इस पर अपडेट दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट

शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया. एक्टर ने लिखा, ‘अल्लाह की कृपा से और आप सबकी दुआओं से दीपी का ऑपरेशन पूरा हो गया है. सब ठीक रहा. वो भी ठीक हैं. बस थोड़ा दर्द, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आप सभी की दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद.’ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

व्लॉग किया शेयर

एक्टर के हेल्थ अपडेट देने के बाद फैंस की भी चिंता खत्म हो गई है. वहीं शोएब ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ-साथ यूट्यूब पर नया व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ की पूरी हेल्थ अपडेट शेयर की. इस वीडियो में शोएब पहले टेंशन में नजर आ रहे थे लेकिन बाद में जब दीपिका का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा तो उनके चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली.

विज्ञापन

शादी की सालगिरह की सेलिब्रेट

बता दें इससे पहले शोएब और दीपिका ने अपनी शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया था. एक्टर ने अपने व्लॉग में बताया कि मैंने और दीपिका ने साथ में सादगी से रोजा रखा और साथ में रोजा भी खोला. व्लॉग में दोनों ने मिलकर साथ में किचन में जाकर खाना बनाया और एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं. वहीं अगले दिन दोनों अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे, जहां दीपिका का ऑपरेशन होना था. अब फाइनली सब सही हो गया है और दीपिका भी स्वस्थ हैं.   

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ