Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘ये कब सुधरेगा…?’, दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कही गंदी बात, इंटरनेट पर हो रही फजीहत

Honey Singh Viral Video: हनी सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के कॉन्सर्ट में ठंड को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Jan 15, 2026 10:09
Netizens Slams On Honey Singh
हनी सिंह ने ठंड को लेकर कही गंदी बात, हुए ट्रोल. (Photo- X)

Honey Singh Trolls For Video: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. अक्सर वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. विवाद कभी गाना चोरी को लेकर होता है तो कभी गानों में अश्लीलता का मामला उठाया जाता है. इसी में कई बार वो विवादित बयान भी देकर लाइमलाइट में आ जाते हैं. ऐसे में अब उनका दिल्ली कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ठंड रो लेकर इतनी बेहूदी बात कह दी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, 14 जनवरी को हनी सिंह नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ऑडियंस से दिल्ली की ठंड पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया और लोगों ने उनकी फजीहत में कोई कसर नहीं छोड़ी. फैंस उनके इस बयान से नाखुश दिखाई दिए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की The Bluff कब और कहां होगी रिलीज? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर किया रिवील

क्या बोले थे हनी सिंह?

अगर हनी सिंह के उस अभद्र स्टेटमेंट की बात की जाए तो इसे हम आपको सीधे तौर पर नहीं बता सकते हैं लेकिन इतना जरूर बताएंगे कि हनी सिंह ने ठंड में कार में इंटीमेट होने की बात कही है. साथ ही लोगों को सेफ रहने की सलाह भी दी. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया. लोग हनी सिंह की आलोचना कर रहे हैं कि कई यूजर ने तो लिखा कि ये चल नहीं रहे हैं तो कुछ भी बोल रहे हैं दिखने के लिए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सच्चे प्यार की ताकत…’, इमरान खान को डिप्रेशन से गर्लफ्रेंड लेखा ने कैसे निकाला बाहर? एक्टर ने किया खुलासा

हनी सिंह की इंटरनेट पर हो रही फजीहत

हनी सिंह के वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी फजीहत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक ने लिखा, ‘ये कब सुधरेगा?’ दूसरे ने लिखा, ‘सोच समझकर बोला है क्योंकि वायरल होना है. नाम से नहीं बदनाम से.’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘मैं इनका फैन हूं लेकिन इन्होंने जो कहा वो घटिया है.’

यह भी पढ़ें: Dhurandhar से कितने पीछे ‘द राजा साहब’? अब तक 200 करोड़ भी पार नहीं कर सकी प्रभास की फिल्म

पहले भी गाने को लेकर हुई थी हनी सिंह की शिकायत

गौरतलब है कि हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. कुछ दिनों पहले ही उनके एक गाने ‘नागन’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद डीजीपी को शिकायत दर्ज कराई गई थी. बीजेपी के एक नेता ने आरोप लगाया था कि इस गाने में अश्लीलता परोसी गई है और नंगेपन को बढ़ावा दिया गया है. साथ ही विदेशी लड़कियों को बिकिनी में दिखाया गया है. इस गाने को यूट्यूब से हटाने की मांग की गई थी और सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी.

First published on: Jan 15, 2026 10:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.