हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Netflix OTT Release: इस हफ्ते सस्पेंस से लेकर कॉमेडी-ड्रामा तक, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही शानदार फिल्में-सीरीज

Netflix OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनमें दर्शकों को ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस का भरपूर डोज देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Netflix OTT Release

Netflix OTT Release: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते बेहतरीन कंटेंट की भरमार होने वाली है। एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले हैं। 10 मार्च से 16 मार्च 2025 के बीच अलग-अलग जोनर की फिल्में और वेब सीरीज प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही हैं, जो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती हैं। आखिर ऐसी कौन सी फिल्में और सीरीज हैं जिन्हें देखकर इस हफ्ते एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का पूरा डोज देखने को मिलने वाला है, चलिए आपको बताते हैं।

अमेरिकन मैनहंट: ओसामा बिन लादेन (American Manhunt: Osama Bin Laden)

10 मार्च को रिलीज हुई ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म ओसामा बिन लादेन की खोज और पकड़ की रोमांचक कहानी को दर्शकों के सामने लेकर आती है। इसमें सीआईए के अंदरूनी इंटरव्यू और रेयर फुटेज शामिल हैं, जो इस दशक लंबी खोज की चुनौतियों को सभी के सामने लेकर आती है।

टेम्पटेशन आयलैंड (Temptation Island)

12 मार्च को आने वाला ये रियलिटी शो रोमांस और रोमांच का भरपूर मिश्रण है। इसमें चार कपल्स अपने रिश्तों की परीक्षा के लिए एक द्वीप पर जाते हैं, जहां उन्हें अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस शो में रियल के कपल को अलग-अलग रखा जाता है और उनके साथ कुछ नए लोगों को एक ही घर में रहना होता है। इस दौरान अगर किसी कपल में से कोई बहक गया तो उनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

वेलकम टू द फैमिली (Welcome To The Family)

12 मार्च को रिलीज होने वाली ये कॉमेडी-ड्रामा एक संघर्षरत सिंगल मदर की कहानी है, जो अपने परिवार के साथ मिलकर एक माफिया लॉर्ड को चकमा देने की कोशिश करती है।

एडोलेसेंस (Adolescence)

13 मार्च को आने वाली ये फिल्म एक 13 साल की लड़की की कहानी है, जो अपने क्लासमेट की हत्या कर देती है। इस घटना के बाद उसका परिवार, थेरपिस्ट और डिटेक्टिव ये समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर हुआ क्या था।

विज्ञापन

एव्रीबडी इज लाइव विद जॉन मुलैने (Everybody’s Live with John Mulaney)

12 मार्च को रिलीज हो रही ये सीरीज कॉमेडियन जॉन मुलैने के लेट नाइट वीकली शो पर आधारित है, जिसने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया है। इस सीरीज के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix पर Pushpa 2 को पछाड़कर ये बनी 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, अब तक 13 मिलियन के करीब व्यूज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola