‘प्रोमिस्कुअस’ फेम नेली फुरटाडो ने मैनचेस्टर प्राइड के मंच पर अपने अनोखे अंदाज से उन ट्रोलर्स को जवाब दिया, जो उनकी बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। बीते रविवार 24 अगस्त को मैनचेस्टर के डिपो मेफील्ड में मार्डी ग्रास के दौरान परफॉर्म करते हुए ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार नेली फुरटाडो ने एक ओवरसाइज्ड सफेद टी-शर्ट पहनी, जिस पर एक कार्टून छपा था।
इस कार्टून में एक कार्टून के आकार की फिगर थी, जो सफेद क्रॉप टॉप और टाइट डेनिम मिनी स्कर्ट पहने थी। स्कर्ट की बेल्ट पर ‘Whoa Nelly’ लिखा था, जो नेली के 2000 में रिलीज हुए डेब्यू एल्बम का नाम है। कार्टून के पीछे ‘Better Than Ever’ लिखा था, जो उनकी 2024 की नई सॉन्ग का नाम है। यह आउटफिट सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि उन लोगों के लिए एक तंज था, जो उनकी बॉडी को लेकर ऑनलाइन नकारात्मक टिप्पणियां कर रहे थे। दरअसल साल 2000 में रिलीज हुए उनके डेब्यू एल्बम से लेकर अभी तक नेली काफी बदल गई हैं, जिसको लेकर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करते थे।
बिना कुछ कहे दिया ट्रोलर्स को जवाब
नेली ने अपने इस आउटफिट के पीछे का कारण मंच पर स्पष्ट नहीं किया, लेकिन यह साफ था कि वह उन इंटरनेट ट्रोलर्स का मजाक उड़ा रही थीं, जो उनकी बॉडी शेप को निशाना बना रहे थे। लोग उनके इस आउटफिट को समाज के आदर्श बॉडी टाइप और खूबसूरती के मानदंडों पर एक सूक्ष्म टिप्पणी मान रहे हैं।
नेली का बॉडी पॉजिटिविटी मैसेज
नेली ने इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर एक बॉडी पॉजिटिविटी मैसेज शेयर किया था। एक नियॉन ऑरेंज बिकिनी में मिरर सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा कि वह 2025 को ‘बॉडी न्यूट्रल’ साल बनाएंगी। उन्होंने बताया कि इस साल उन्हें अपने काम में सौंदर्य के दबाव का सामना करना पड़ा, लेकिन साथ ही उन्होंने आत्म-प्रेम और आत्मविश्वास के नए स्तर को भी महसूस किया।
नेली ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी कोई फेस या बॉडी सर्जरी, इंजेक्शन या फिलर्स नहीं लिए। उन्होंने लिखा कि ‘2025 के लिए मेरा न्यू ईयर मैसेज है कि अपनी अभिव्यक्ति को स्वतंत्र रखें, अपनी individuality को सेलिब्रेट करें और जो आप आईने में देखते हैं, उसे स्वीकार करना पूरी तरह ठीक है। अगर आप कुछ अलग चाहते हैं, तो वह भी ठीक है। हम सब छोटे-छोटे इंसान हैं, जो इस धरती पर प्यार और स्वीकृति की तलाश में हैं।’
नेली की नई शुरुआत
2024 में अपने सातवें स्टूडियो एल्बम ‘7’ की रिलीज के बाद, नेली यूरोप के कई फेस्टिवल्स में परफॉर्म कर रही हैं। उनकी कुछ परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद कुछ लोग उनकी बॉडी को लेकर कमेंट्स करने लगे, लेकिन नेली ने अपने इस आउटफिट और मैसेज से साबित कर दिया कि वह न सिर्फ अपनी कला, बल्कि अपनी पहचान को भी गर्व के साथ सेलिब्रेट करती हैं।
नेली फुरटाडो का यह जवाब न केवल ट्रोलर्स के लिए, बल्कि उन सभी के लिए है, जो अपने आप को स्वीकार करने की राह पर हैं। उनके अनुसार, आत्मविश्वास और आत्म-प्रेम ही असली खूबसूरती है।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Amaal Mallik ने खोला अवेज और नगमा का सीक्रेट, कपल को बताया ‘डामाडोल’
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
4 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines