हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Neena Gupta Share Video From Panchayat 3 Set: 40 डिग्री में शूटिंग कर रहीं नीना गुप्ता, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'सब जल गया'

विज्ञापन
Neena Gupta Share Video From Panchayat 3 Set

Neena Gupta Share Video From Panchayat 3 Set: आज के दौर में ओटीटी की डिमांड बेहद ज्यादा है। ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं।

इस कड़ी में ‘पंचायत (Panchayat)’ वेब सीरीज भी शामिल है, जिसके पहले से ही दो सीजन आ चुके हैं। वहीं, अब फैंस इस सीरीज के तीसरे सीजन के इंतजार में हैं। इस बीच अब इस सीरीज को लेकर नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपडेट दिया है।

नीना गुप्ता ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, वेब सीरीज ‘पंचायत (Panchayat)’ में ‘मंजू देवी’ का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो नीना ने ‘पंचायत 3’ के सेट से शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नीना गुप्ता सीरीज के अपने किरदार ‘मंजू देवी’ के लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में नीना गर्मी से हो रही परेशानी पर बात कर रही है।

विज्ञापन

सब जल गया- नीना

वीडियो में नीना ने कहा कि- ”40 डिग्री है 40, बहुत गरम है, सब छाता ऊपर से लेकर जाता है और धूप आह मुंह में लगती है, सब जल गया है, जब मैं मुबंई में आऊंगी तो कोई हमें पहचानेगा ही नहीं, कोई बात नहीं, एक्टिंग करनी है तो…।”

नीना ने मजेदार अंदाज में बताया सेट का हाल

इस वीडियो में नीना गुप्ता मजेदार अंदाज में सीरीज के सेट का हाल बता रही है। इसके साथ ही बता दें कि नीना के इस वीडियो को देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं। साथ ही नीना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही नीना के इस वीडियो पर लोग अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस को है तीसरे सीजन का इंतजार

बता दें कि वेब सीरीज ‘पंचायत’ के दूसरे सीजन ने ओटीटी पर धमाल मचाया था। वहीं इसने लोगों को भावुक भी किया था। इसी के साथ अब लोगों को इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार है, जो बेहद जल्द आएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola