हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'क्या अब कोई भी फेस्टिवल..' मेरठ के नमाज वाले फैसले पर भड़के मुनव्वर फारूकी

मेरठ पुलिस की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भड़क गए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पुलिस के आदेश की आलोचना की है।

विज्ञापन
Munawar Faruqui File Photo

‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मेरठ में पुलिस की तरफ से जारी किए गए नमाज वाले आदेश पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस आदेश पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा है कि क्या अब कोई भी फेस्टविल भारत की सड़क पर नहीं होगा? इस सवाल के जरिए उन्होंने देश की सड़कों पर मनाए जाने वाले अन्य सभी त्योहारों का मुद्दा उठाया है। आइए जानते हैं कि मेरठ पुलिस ने कब और क्या आदेश जारी किया है?

मेरठ पुलिस का सर्कुलर क्या?

बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को मेरठ पुलिस की तरफ से शहरवासियों के लिए एक सर्कुलर जारी किया जिसमें कहा गया है कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने सहित कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है। ये निर्देश 28 मार्च को रमजान की आखिरी शुक्रवार की नमाज और ईद-उल-फितर के लिए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान अटैक केस में मेरा हाथ नहीं..’ आरोपी शरीफुल ने दायर याचिका में किया बड़ा दावा

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी ने पूछा सवाल

जैसे ही ये सर्कुलर जारी हुआ तो मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस खबर को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ’30 मिनट की नमाज के लिए ये? क्या अब कोई भी फेस्टिवल भारत की सड़कों पर नहीं होगा?’ कॉमेडियन की ये पोस्ट उनकी इंस्टा स्टोरी पर मौजूद है।

उमराह करने पहुंचे थे मुनव्वर

बता दें कि रमजान के अवसर पर मुनव्वर फारूकी हाल ही में उमराह करने के लिए मक्का पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ कैप्शन दिया था, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह मक्का..अल्लाह सबको यहां बुलाए, आप सभी के लिए मैंने दुआ की, आप भी मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।’ बता दें कि मुनव्वर फारूकी अपनी पत्नी महजबीन कोटवाला के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola