Munawar Faruqui: मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हर मुद्दे पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर देते हैं कि फैंस का ध्यान उन्हीं पर चला जाता है। समय रैना (Samay Raina)का सपोर्ट करना हो या फिर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) वाले विवाद में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को ताना मारना हो मुनव्वर फारूकी कभी पीछे नहीं हटते। ऐसे में अब मुनव्वर फारूकी ने बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लेकर भी एक बयान दे दिया है।
मुनव्वर फारूकी ने शाहिद को लेकर क्या की भविष्यवाणी?
मुनव्वर फारूकी ने अब शाहिद को लेकर एक भविष्यवाणी की है। ये प्रेडिक्शन कुछ ऐसी है कि फैंस भी इस पर खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे। मुनव्वर फारूकी का ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कॉमेडियन ने बातों-बातों में शाहिद कपूर की पब्लिक्ली टांग खींच दी है। उन्होंने अब कुछ ऐसा लिखा है जिसका कनेक्शन फैंस ने शहीद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर (Kareena Kapoor) से जोड़ा है। चलिए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने क्या लिखा है?
क्या करीना की वजह से होगा शाहिद के घर पर झगड़ा?
मुनव्वर फारूकी ने अपन X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शाहिद कपूर के घर पर आज झगड़ा होने वाला है…।’ अब मुनव्वर फारूकी ने ऐसा क्यों कहा है ये तो सब समझ ही गए होंगे। जो लोग नहीं समझे, उन्हें बता दें, शाहिद और करीना को IIFA अवॉर्ड्स के दौरान एक-दूसरे से बात करते और हग करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर शाहिद और करीना के वीडियो वायरल हो रहे हैं और ये दोनों इस वक्त इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ने मिसकैरेज पर तोड़ी चुप्पी, पहली शादी से बेटी को छोड़ने के आरोपों पर किया खुलासा
मुनव्वर ने शाहिद को किया ट्रोल
अब एक्स कपल को वापस दोस्त बनते देख कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने चुटकी ली है। उनका ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग भी इस पर रिएक्ट करते हुए अपनी- अपनी भावनाएं बता रहे हैं। कुछ लोगों का तो मजाक-मजाक में ये भी कहना है कि मीरा कपूर अब शाहिद की अच्छे से सुताई करेंगी। तो कोई बोल रहा है शाहिद को सोफे पर ही सोना पड़ेगा। वहीं, कुछ लोगों ने मुनव्वर का ही मजाक बना दिया है कि यहां उनका एक्सपीरियंस बोल रहा है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines