Dipika Kakar ने मिसकैरेज पर तोड़ी चुप्पी, पहली शादी से बेटी को छोड़ने के आरोपों पर किया खुलासा

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने खुद पर लगे संगीन आरोपों पर पहली बार बयान दिया है। एक्ट्रेस पर इल्जाम है कि उन्होंने अपने पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ दिया है। अब इस पर दीपिका का क्या कहना है? चलिए जानते हैं।

Dipika Kakar

Dipika Kakar File Photo

Dipika Kakar: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। जब से दीपिका और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की शादी हुई है, ये दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। हाल ही में ऐसी रूमर्स उडी थीं कि दीपिका शोएब को तलाक दे रही हैं। हालांकि, कपल ने अपने व्लॉग में इन खबरों का खंडन कर फैंस को सच्चाई बताई थी। वहीं, अब दीपिका ने हालिया इंटरव्यू में खुद पर लगे कुछ संगीन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

क्या दीपिका कक्कड़ ने पहली शादी से बेटी को छोड़ा?

ये तो दीपिका कक्कड़ के सभी फैंस जानते हैं कि शोएब के साथ ये उनकी पहली शादी नहीं है। शोएब से मुलाकात से पहले ही दीपिका शादीशुदा थीं। ‘ससुराल सिमर का’ शो के दौरान दीपिका और शोएब करीब आए थे और एक्ट्रेस का तलाक भी उसी दौरान हुआ था। पहली शादी को लेकर दीपिका ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करने से नहीं रुकते। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है और एक्ट्रेस ने उसे छोड़ दिया है।

अफवाहों से दीपिका हो गई थीं परेशान

अब दीपिका ने एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा, ‘मैं कभी एक मां पर इतना बड़ा एलिगेशन लगाने का सोचूंगी भी नहीं कि उसने अपनी बेटी को छोड़ दिया है। मैं बहुत ज्यादा एफेक्ट हुई हूं क्योंकि वो फेज वो था जहां मैं रुहान को एक्सपेक्ट कर रही थी और मेरी एक ही चिंता थी और शोएब से मेरा एक ही सवाल था कि ‘ये जब आएगा, तो लोग ये क्यों बोलेंगे?’ क्योंकि इस बात में कोई सच्चाई ही नहीं है। रुहान एक प्रीमैच्योर बेबी था, हमने अस्पताल में एक मुश्किल समय देखा था।’

दीपिका कक्कड़ ने खबरों को बताया फेक

दीपिका ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि पहले शादी से बेटी को छोड़ने वाली बात एक दम फेक है। ये गलत खबर फैलाने वाले का क्या मकसद है वो उन्हें नहीं पता, लेकिन इससे वो मेंटली डिस्टर्ब हुई हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी पर भी बात की। एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी काफी मुश्किल थी और उनका मिसकैरेज हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ