Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘Sardaar Ji 3’ के भारत में रिलीज नहीं होने से कितना हुआ नुकसान? फिल्ममेकर गुनबीर सिंह सिद्धू ने खुलकर की बात

फिल्म 'सरदारजी 3' के निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू ने उस आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है, जो उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को फिल्म में कास्ट करने को लेकर मिल रही है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 27, 2025 16:22
Photo Credit- Instagram

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सरदारजी 3’ का ट्रेलर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना की, क्योंकि इसमें दिलजीत दोसांझ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दिलजीत ने यह साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग उस समय हुई थी जब भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल नॉर्मल था, फिर भी कुछ फैंस नाराज हैं।

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू ने इस विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी 2025 में यूके में हुई थी, जब भारत-पाक के रिश्ते नॉर्मल थे और ऐसा कोई विवाद नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। अब उन्होंने फिल्म के भारत में रिलीज नहीं से हुए नुकसान के बारे बात की है।

---विज्ञापन---

भारत में रिलीज न होने से हुआ भारी नुकसान

गुनबीर सिंह ने बताया कि भारत में फिल्म न रिलीज होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मेरी पिछली फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ ने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें से 40 करोड़ भारत से आए थे और 60 करोड़ विदेश से। इसी तरह ‘सरदारजी 3’ से भी हम भारत से लगभग 40% कमाई की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब वह पूरी कमाई नहीं हो पाई।

फिल्म के बारे में

‘सरदारजी 3’ एक पंजाबी फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है, जो इसी नाम की मशहूर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक मजेदार भूत शिकारी की भूमिका में हैं, जो इस बार यूके में एक नई रहस्यमयी कहानी का सामना करता है। इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर और पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी हैं। फिल्म 27 जून 2025 को दुनिया के बाकी हिस्सों में रिलीज हुई, लेकिन भारत में नहीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘Kannappa’ 10 सप्ताह से पहले ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, Vishnu Manchu ने कहा- ‘दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ दिखाना है’

First published on: Jun 27, 2025 04:22 PM

संबंधित खबरें