मोहनलाल के बाद कब रिलीज होगी अजय देवगन की Drishyam 3? नोट कर लें डेट
Ajay Devgn Drishyam 3 Release Date: मोहनलाल के बाद अब अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट का भी हर कोई इंतजार कर रहा है. वहीं अब अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी?
Edited By : Himani sharma|Updated: May 22, 2026 08:05
Share :
---विज्ञापन---
Ajay Devgn Drishyam 3 Release Date: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लंबे समय से ऑडियंस को इस फिल्म का इंतजार था और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है. वहीं मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर के बाद अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अजय देवगन की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं अजय देवगन की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी?
'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' बाद अब अजय देवगन भी सिनेमाघरों में विजय सालगांवकर का किरदार एक बार फिर निभाकर ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और तब्बू भी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं खास बात ये है कि इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले हैं.
बॉलीवुड की ये फिल्म मोस्ट अवेटेड बन गई है. वहीं मेकर्स इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर चुके हैं. अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब सिर्फ इस फिल्म के लिए आपको साढ़े चार महीने का ही इंतजार करना होगा. इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर बनकर अपनी फैमिली को बचाते नजर आने वाले हैं.
वहीं बता दें 'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन बॉलीवुड में 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. इन दोनों फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, ये ही वजह है कि मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने का फैसला लिया. वहीं बता दें 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मोहनलाल की फिल्मों से कॉपी की गई है, लेकिन 'दृश्यम 3' की कहानी मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से अलग होने वाली है. अब फैंस इस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
Ajay Devgn Drishyam 3 Release Date: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लंबे समय से ऑडियंस को इस फिल्म का इंतजार था और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है. वहीं मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर के बाद अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अजय देवगन की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी?
‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ बाद अब अजय देवगन भी सिनेमाघरों में विजय सालगांवकर का किरदार एक बार फिर निभाकर ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और तब्बू भी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं खास बात ये है कि इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले हैं.
बॉलीवुड की ये फिल्म मोस्ट अवेटेड बन गई है. वहीं मेकर्स इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर चुके हैं. अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब सिर्फ इस फिल्म के लिए आपको साढ़े चार महीने का ही इंतजार करना होगा. इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर बनकर अपनी फैमिली को बचाते नजर आने वाले हैं.
वहीं बता दें ‘दृश्यम 3’ से पहले अजय देवगन बॉलीवुड में ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. इन दोनों फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, ये ही वजह है कि मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने का फैसला लिया. वहीं बता दें ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की फिल्मों से कॉपी की गई है, लेकिन ‘दृश्यम 3’ की कहानी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होने वाली है. अब फैंस इस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.