Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? देर रात बढ़ी कमाई
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है. चलिए फिल्म की कमाई के बारे में डिटेल में जानते हैं.
Edited By : Himani sharma|Updated: May 22, 2026 06:40
Share :
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
---विज्ञापन---
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है. देर रात भी फिल्म की कमाई में करोड़ों का उछाल देखने को मिला. वहीं ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं मोहनलाल की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 51.3% रही. शोज की बात करें तो पहले ही दिन फिल्म के शोज 5,506 रहे. बीती रात 10 बजे तक फिल्म ने 9.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं देर रात फिल्म की कमाई में 6 करोड़ का उछाल देखने को मिला, तभी पहले दिन का कलेक्शन 15.85 करोड़ हुआ.
वहीं मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिला. दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43.37 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस भी मोहनलाल की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ से ही आगे बढ़ी. हालांकि फिल्म की कहानी पहले 2 पार्ट्स से काफी अलग थी. जॉर्जकुट्टी बने मोहनलाल एक बार फिर अपनी फैमिली को बुरे लोगों से बचाते नजर आए. इस फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा सरथ और शांति मायादेवी लीड रोल में नजर आईं. बता दें थिएटर्स के बाद इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर भी रिलीज किया जाएगा. हालांकि अभी तक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.