हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Miss World 2026: वियतनाम में छाईं भारत की निकिता पोरवाल, 7 देशों की सुंदरियों संग किया 'ओम शांति ओम' का सिग्नेचर स्टेप

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का हिस्सा बनी है. इन दिनों वो वियतनाम में मौजूद है, जहां से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निकिता 7 देशों की प्रतिभागी के साथ नजर आ रहा है. (प्रदीप मालवीय की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Nikita Porwal. Image Credit-Social Media

Miss World 2026: उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल ‘मिस वर्ल्ड 2026’ प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम पहुंची है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 7 देशों की सुंदरियों के साथ ‘ओम शांति ओम’ की सिग्नेचर स्टेप करती हुई नजर आ रही है. मध्य प्रदेश से पहली बार कोई प्रतिभागी इस मंच तक पहुंची है.

उज्जैन की निकिता पोरवाल 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीतने वाली निकिता वियतनाम में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच मुकाबला करेंगी. आपको बता दें कि अभिनेत्री, लेखिका और थिएटर कलाकार निकिता आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए भी काम करती है.

महाकाल की नगरी की बेटी अब विश्व मंच पर तिरंगा लहराने को तैयार है, ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ निकिता पोरवाल वियतनाम में होने वाली 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. दुनिया के 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच निकिता विश्व सुंदरी का ताज जीतने की चुनौती पेश करेंगी. ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को वियतनाम में होगा. निकिता का जन्म उज्जैन में हुआ. साल 2024 में मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर वह मध्य प्रदेश की पहली मिस इंडिया बनीं. तभी से वह मिस वर्ल्ड की तैयारी में जुटी थीं.

विज्ञापन

वायरल हुआ ‘ओम शांति ओम’ डांस

मिस वर्ल्ड की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें निकिता ग्वाटेमाला, कोलंबिया, मलेशिया, वेनेजुएला, वियतनाम और डोमिनिकन गणराज्य की प्रतिभागियों के साथ बॉलीवुड गाने ‘ओम शांति ओम’ पर डांस करती दिख रही हैं. अलग-अलग देशों की सुंदरियों का बॉलीवुड स्टेप लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 9 अगस्त से वियतनाम में प्रतियोगिता का सफर शुरू हो चुका है. रजिस्ट्रेशन, ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग के बाद अब फाइनल राउंड की तैयारी है.

निकिता ने महज आठ साल की उम्र में लिखी थी पहली किताब

निकिता सिर्फ खूबसूरती का चेहरा नहीं है, वह एक अभिनेत्री, लेखिका, नाटककार और थिएटर कलाकार भी है. परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएट निकिता ने 8 साल की उम्र में पहली किताब लिखी थी. इसके बाद 350 पन्नों का नाटक ‘कृष्णा लीला’ भी लिखा. अब तक वह 60 से अधिक नाटकों में एक्ट कर चुकी हैं. रंगरेज थिएटर कंपनी में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर वह युवा कलाकारों को मंच देती हैं. शास्त्रीय नृत्य, कविता, हार्मोनियम और बांसुरी में भी उन्हें महारत है. 10 हजार दर्शकों के सामने रामलीला में माता सीता का किरदार भी निभा चुकी हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola