Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्यों शुरू हुआ Miss World कॉम्पिटिशन, पहली बार किसे आया था ये आइडिया?

नंदिनी गुप्ता इस बार 72वें ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता में भारत को रिप्रजेंट कर रही है। ये इवेंट सालों पुराना है, जो एक शख्स की इच्छा पर शुरू हुआ था। आइए जानते हैं इसके बारे में....

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: May 31, 2025 20:18
Eric Morley
एरिक मॉर्ले को आया था पहला आइडिया।

आज दुनियाभर की निगाहें भारत पर टिकी हैं। आज 72वें ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। भारत लगातार दूसरी बार इस इवेंट की मेजबानी कर रहा है। ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता इस बार हैदराबाद में हो रही है। इस इवेंट में दुनियाभर की हसीनाओं ने हिस्सा लिया है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस बार ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज किसके सिर सजेगा?

क्यों शुरू हुआ था ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट? 

‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता की बात करें तो ये इवेंट किसी और ने नहीं बल्कि एक टीवी होस्ट ने शुरू किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता के बारे में कहा जाता है कि ये आडिया पहली बार Eric Morley को आया था। Eric Morley, एक अनाथ थे और उनकी इच्छा थी कि वो महिलाओं को बिकनी में देखें। अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने इसकी शुरुआत की थी।

---विज्ञापन---

Eric Morley को आया था पहला आइडिया

साल 1945 में Eric Morley ने अपने करियर की शुरुआत की थी। कमीशन देकर Eric Morley ने एक शो को मैनेज किया था। इसके बाद साल 1949 में Eric Morley ने बीबीसी टेलीविजन पर ‘कम डांसिंग’ शो के जरिए बॉलरूम डासिंग को इंट्रोड्यूस किया था। Eric Morley की सोच यही नहीं रुकी और इसके बाद उन्होंने समुद्र तट पर एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन Mecca डांस हॉल में इसे आयोजित कराया था।

‘मिस फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन’

इसी इवेंट को नेशनल ब्यूटी प्रतियोगिता में बदला गया था। इसके बाद साल 1951 में ‘मिस फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन’ शुरू किया गया और तब मीडिया ने Mecca हॉल में आयोजित हुए इस कॉम्पिटिशन को नाम दिया था ‘मिस वर्ल्ड’। इसके बाद इसे सालान कॉम्पिटिशन में बदला गया, जो आज तक चलता आ रहा है। इस बार 72वां ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट कॉम्पिटिशन है, जो भारत में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लंदन में जन्म, मॉडल को बनाया करियर… कौन हैं Julia Evelyn Morley? जो पति की मौत के बाद बनीं Miss World की चेयरपर्सन

First published on: May 31, 2025 08:18 PM

संबंधित खबरें