Pankaj Tripathi on Pankaj Jha Comment: प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का रोल निभाने वाले अभिनेता पंकज झा ने हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर चुटकी ली थी। दरअसल पंकज झा ने उनपर आरोप लगाया था कि लोग अपने स्ट्रगल को भी इस तरह से दिखाते हैं जिससे कि उन्हें फायदा पहुंचे। वो अपने संघर्ष को भी ग्लैमराइज करते हैं।
पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने साफ किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं कहते हैं जो सच है बस वही कहते हैं। वो अपने इंटरव्यू में सच ही बताते हैं। पंकज ने कहा कि वो अपने स्ट्रगल को कभी भुनाने की कोशिश नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर मैं कभी रिएक्ट नहीं करता हूं।
उन्होंने कहा कि ऐसा जरूर था कि जब वो काम की तलाश में थे उनकी पत्नी घर चलाने के लिए काम करती थीं। उन्होंने अपनी बात में ये भी जोड़ा कि कोई भी एक्टर हो उसे अपनी जर्नी अकेले ही पूरी करनी होती है।
दोनों के बीच विवाद आखिर कब शुरू हुआ?
पंकज झा और पंकज त्रिपाठी की इस ज़ुबानी जंग की शुरुआत तब शुरू हुई थी जब पंकज झा ने बताया था कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में उनकी जगह पंकज त्रिपाठी को कास्ट कर लिया गया है। बस इसके बाद दोनों के बीच एक विवाद शुरू हो गया। पंकज झा ने अनुराग कश्यप और फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ पर ये बयान दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि पंकज त्रिपाठी अपने संघर्ष की कहानी को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर और रोमांटिसाइज करके बताते हैं।
पंकज झा के मन में रह गई कसक
पंकज झा ने कहा था कि अनुराग कश्यप की फिल्म में उन्हें सुल्तान कुरैशी का रोल ऑफर हुआ था। दरअसल जब ये रोल उन्हें ऑफर हुआ था तब वो मुंबई में नहीं थे, वहीं कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उनका इंतजार ना करते हुए रोल पंकत्र त्रिपाठी को दे दिया था।
यह भी पढ़ें: मेरी शक्ल अच्छी नहीं थे मगर पैसे थे मेरे पास, चौकीदारी करने पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines