Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

वो स्टार किड जिसने 7 साल में दीं 5 फिल्में, 4 निकलीं फ्लॉप; पिता हैं बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर

बॉलीवुड का वो स्टार किड जिसने 7 साल में 5 फिल्में दी हैं और इनमें से 4 फ्लॉप साबित रहीं. इन फिल्मों से ये एक्टर अपनी पहचान ही नहीं बना सका. जबकि इस सितारे के पिता बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. चलिए इस एक्टर के फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Author
Written By: Himani sharma Updated: Mar 8, 2026 10:34
meezaan Jafri birthday

Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही अपनी फैमिली से हटकर अपनी पहचान इंडस्ट्री में बनाने में कामयाब होते हैं. वहीं कुछ को नेपो किड होने के बाद भी स्ट्रगल करनी पड़ती है. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. वहीं इस एक्टर को भी बॉलीवुड में कदम रखे 7 साल हो गए हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी की. 9 मार्च को एक्टर अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको एक्टर की फिल्मों के बारे में बताते हैं.

डेब्यू फिल्म

मीजान जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी. इस साल एक्टर की ‘मलाल’ मूवी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्टर के साथ संजय लीला भंसाली की भांजी शार्मिन सहगल लीड रोल में हैं. दोनों सितारों ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ऑडियंस को ये पसंद ही नहीं आई और ये फिल्म अननोटिस रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: जिस अंदाज से अक्षय खन्ना ने जीता दिल, अब उसी स्टाइल में रणवीर सिंह करेंगे कमाल!

दूसरी फिल्म भी रही फ्लॉप

पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर 2021 में ‘हंगामा 2’ में नजर आए. इस फिल्म में मीजान जाफरी के साथ शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थीं. लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इस फिल्म से भी मीजान ऑडियंस का ध्यान नहीं खींच सके. 2 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी मीजान जाफरी ने हार नहीं मानी.

---विज्ञापन---

तीसरी फिल्म का हाल

साल 2023 में मीजान जाफरी ‘यारियां 2’ लेकर आए. इस फिल्म में मीजान के साथ-साथ दिव्या खोसला और पर्ल वी पुरी लीड रोल में थे. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी. हालांकि फिल्म के गानों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया, लेकिन इसके बावजूद भी मीजान जाफरी ऑडियंस पर अपनी एक्टिंग का जादू नहीं चला सके.

चौथी फिल्म भी रही फुस्स

मीजान जाफरी 2024 में ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ में नजर आए. इस फिल्म में एक्टर के साथ लीड रोल में साहिर बम्बा और हर्षवर्धन राणे भी थे. लेकिन इस फिल्म ने भी ऑडियंस के दिलों में जगह नहीं बनाई और ये भी फ्लॉप साबित हुई. यहां तक कि ये फिल्म कब आई और कब गई, इसकी भनक तक ऑडियंस को नहीं लग सकी.

यह भी पढ़ें: ‘डॉक्टर की निगरानी में…’, UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद टीम ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया Anurag Dobhal का हाल

2025 में आया बदलाव

लगातार 4 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मीजान जाफरी की लाइफ में 2025 में कुछ बदलाव आया. इस साल एक्टर ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के साथ नजर आए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. सिनेमाघरों से ज्यादा इस फिल्म को ओटीटी पर ज्यादा प्यार मिला. इस फिल्म में मीजान जाफरी के साथ पहली बार स्क्रीन पर उनके पिता जावेद जाफरी भी नजर आए. दोनों ने साथ में डांस भी किया जो काफी वायरल भी हुआ.

First published on: Mar 08, 2026 10:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.