Maratha Mandir Owner On Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का इस वक्त काफी बज्ज बना हुआ है। हाल ही में कुछ फैंस का थिएटर में पटाखे फोड़ते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे साफ है कि फैंस को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म के कलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाए हैं कि इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े झूठे बताए जा रहे हैं। ऐसे में अब मराठा मंदिर के मालिक का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसके बाद न सिर्फ फैंस बल्कि सलमान को भी झटका लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Ankita और Vicky Jain की तरह इनकी शादी का भी बना तमाशा, आखिर में तलाक ही रह गया आखिरी रास्ता
‘नहीं रही सुपर डुपर हिट वाली बात’
अब, मराठा मंदिर और गेयटी गैलेक्सी थिएटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मनोज देसाई ने ‘टाइगर 3’ की कमाई चौंकाने वाला बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में मनोज ने कहा, ‘बहुत उम्मीद लगा कर रखी थी। सलमान खान की फिल्म मैं दोनों ही थिएटर में लगाता हूं। हज़ार-हज़ार सीटों के दोनों थिएटर हैं। लेकिन जब पिक्चर फुल नहीं गई तो मैं बहुत अपसेट हूं। सुपर डुपर हिट वाली बात नहीं रही है।’ इतना ही नहीं स्टोरीलाइन पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘सलमान ने सोचा होगा कि शायद ठीक हो जाएगा। लेकिन गड़बड़ हो गई है। पिक्चर जैसी सोची थी वैसी गई नहीं है। हाउसफुल जाना बंद हो गई है। अब ऊपर वाला मालिक है।’
ऋतिक की एंट्री से पहले हो जाती है एग्जिट
फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट पर बात करते हुए मनोज देसाई ने आगे कहा, कि दर्शक ऋतिक की एंट्री से पहले ही चले गए। उन्होंने कहा, ‘ऋतिक रोशन के आने से पहले पब्लिक बाहर निकल जाती है। पहली बात तो ये है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बहुत अच्छी है। अब यहां क्या गड़बड़ हो गई है मुझे मालूम नहीं है। कुछ लोगों को तो शर्मिंदा होना चाहिए मेरे सामने, जो मुझे बोलने आए ‘जब तक शाहरुख खान आया बड़ा मजा आया, बाकी पिक्चर में कुछ नहीं है।’
मनोज देसाई के बयान करेंगे हैरान
अब उनका ये बयान सुर्खियां बटोर रहा है। गेयटी गैलेक्सी थिएटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की बात सुनकर तो ऐसा लग रहा है जैसे सलमान का स्वैग ठंडा पड़ गया है। जल्द ही ये फिल्म देखने के लिए आने वाली ऑडियंस की गिनती कम होने वाली है। ऐसे में ये मेकर्स और भाईजान के लिए बड़ी टेंशन की खबर है। अब देखना होगा कि ये फिल्म आगे कितनी कमाई करती है और कितने दिन थिएटर्स में अपनी धाक जमा पाती है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines