हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Malaika Arora की जिंदगी 24 घंटे में पलटी, कल ही पिता संग बिताया था समय; आज ये अनहोनी...

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा ने आज अपने पिता को खो दिया है। इस अनहोनी से पहले एक्ट्रेस की अपने पिता से आखिरी मुलाकात को लेकर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Malaika Arora Father Death

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आज सुबह करीब 9 बजे अपने घर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी तक उनके निधन की असली वजह सामने नहीं आई है। दोनों बहनें इस मुश्किल की घड़ी में टूट गई हैं। 24 घंटे में मलाइका की जिंदगी में एक ऐसा टर्न आ गया है जिसके बाद कुछ भी नॉर्मल नहीं हो पाएगा।

24 घंटे में गम में बदली खुशी

एक्ट्रेस की जिंदगी में ये तूफान 24 घंटों के अंदर आया है। पहले खुशी अब गम में बदल गई है। आपको मलाइका से जुड़ी एक बात जानकर हैरानी होगी। आपको बता दें, जिस वक्त अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की एक्ट्रेस अपने माता-पिता के घर पर नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस इस भयानक हादसे के दौरान पुणे में थीं और अब वो मुंबई आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कल का दिन एक्ट्रेस ने अपने उसी पिता के साथ बिताया था जिन्हें आज उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है।

कब हुई थी मलाइका की पिता से आखिरी मुलाकात?

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर 2024 यानी बीते दिन मलाइका अरोड़ा और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा अपने पेरेंट्स से मिलने उनके घर पहुंची थीं। दोनों बहनों ने अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। उन्हें क्या पता था कि ये आखिरी बार होगा जब वो अपने परिवार के साथ यूं समय बिता पाएंगी और ये उनकी पिता से आखिरी मुलाकात बन जाएगी। एक्ट्रेस के पिता से मिलकर वापस लौटने के कुछ ही घंटों बाद ये अनहोनी हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता के निधन की खबर मिलते ही दौड़े Arbaaz Khan, बेटी से पहले घर पहुंचे एक्स दामाद

खुदकुशी ने खड़े किए सवाल

कल तक सब ठीक था। एक्ट्रेस ने पिता से बातें की और आज वो उनका पार्थिव शरीर देखेंगी। अब मलाइका और अमृता पर क्या गुजर रही होगी इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। अब दूसरी तरफ ये भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर कल तक सब ठीक था, तो अचानक ऐसा क्या हो गया कि आज एक्ट्रेस के पिता इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गए? अब इन सब सवालों के जवाब तो एक्ट्रेस या उनका परिवार ही दे सकता है जो इस वक्त मातम मना रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola