News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Maa Premiere: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल करीब दो साल के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘मां’ इस शुक्रवार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को ऑडियंस को दिखाने से पहले मेकर्स ने फिल्म स्टार्स को दिखाने का फैसला लिया। इस मौके पर बीते दिन बुधवार को ‘मां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। इस मौके पर अपनी मां काजोल का हौंसला बढ़ाने के लिए बेटे युग भी पहुंचे। दोनों मां-बेटे ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि न्यासा देवगन नहीं दिखाई दीं।
काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘मां’ के प्रीमियर पर मेकर्स ने मुंबई के जुहू में एक स्क्रीनिंग रखी थी। ये स्टार-स्टडेड समारोह था, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यही नहीं बॉलीवुड स्टार्स ने कजोल की फिल्म देखी और इसके बाद आकर पैपराजी को जमकर पोज दिए।
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर आज टॉप 7 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में-सीरीज, घर बैठकर करें एन्जॉय
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काजोल को अपने बेटे युग के साथ देखा जा सकता है। दोनों मां-बेटे पैपराजी को पोज दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट गोल्डन लेयर साड़ी पहनी। वहीं युग डेनिम जींस और शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। अपनी वाइफ के इस बड़े मौके पर अजय देवगन भी पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने ग्रे कुर्ता-पायजामा पहना था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फिल्म ‘मां’ के प्रीमियर पर बॉलीवुड के अन्य सितारे भी पहुंचे। जाहिर है कि अजय देवगन के प्रोडक्शन में यह फिल्म बनी है। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी पहुंचे। उनके अलावा ‘मां’ फिल्म की स्टारकास्ट भी प्रीमियर में नजर आई। एक्टर धनुष, इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ माना शेट्टी, सोनू निगम, भूषण कुमार, मृणाल ठाकुर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, विंदू दारा सिंह और आनंद एल राय समेत कई लोग पहुंचे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौरतलब है कि काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ कल यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में लीड रोल में काजोल नजर आ रही हैं। ये एक भूतिया गांव की कहानी है, जो एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।