Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dacoit या LIK… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? ‘धुरंधर 2’ को नहीं कर पाई टस से मस!

LIK Dacoit and Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'डकैत' मूवी और साउथ की 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (LIK) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. वहीं 'धुरंधर 2' की कमाई की रफ्तार अभी भी जारी है. चलिए आपको भी तीनों फिल्मों के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 11, 2026 06:30
dacoit LIK dhuarndhar 2

LIK Dacoit and Dhurandhar 2 Box Office Collection: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की ‘डकैत’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं इस फिल्म के साथ प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कमाई अभी भी जारी है. चलिए आपको भी बताते हैं इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई की है?

‘डकैत’ मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘डकैत’ मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 26.4% रही. वहीं फिल्म के 3,800 शोज भी रहे. फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 7.57 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन में 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया. दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 13.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तीखे नैन और कातिलाना अदाएं…’, Vindu Dara Singh की बेटी के हो रहे खूब चर्चे, VIDEO

‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) ने कितनी की कमाई?

प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) ने भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. फिल्म ने पहले दिन ‘डकैत’ मूवी से ज्यादा कमाई की. ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) ने ओपनिंग डे पर 6.85 करोड़ की कमाई की. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में ये आंकड़ा 7.93 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन में 6.85 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 9.93 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘नाम छोटा, मतलब बड़ा…’, Randeep Hooda ने बेटी को दिया ऐसा नाम, मतलब जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

‘धुरंधर 2’ का 23वें दिन का कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बनी हुई है. ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.2% रही. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,263.26 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,055.12 करोड़ रहा. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1,671.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

First published on: Apr 11, 2026 06:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.