हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता स्व. राजकुमार के घर से आई निधन की खबर, फ्लॉप बेटे के सिर पर टूटा दुखों का पहाड़

Gayatri Pandit Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर से मातम पसर गया है। दिवंगत अभिनेता राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Goggle

Gayatri Pandit Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से मातम पसर गया है। दिवंगत अभिनेता राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गायत्री पंडित के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि गायत्री देवी कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रही। गायत्री देवी के निधन से फैंस भी बेहद दुखी है और उनका परिवार भी सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें- Irfan Pathan की सीक्रेट गर्लफ्रेंड सामने आई! हसीना ने एक्स पर खोली Gautam Gambhir की सच्चाई

विज्ञापन

नाम बदलकर गायत्री कुमार रख लिया था

बता दें कि 1960 के दशक में राज कुमार ने एक एंग्लो-इंडियन जेनिफर पंडित से शादी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनकी मुलाकात उनसे एक फ्लाइट में हुई थी जहां वह एयर होस्टेस थीं। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जाता है कि बाद में उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपना नाम बदलकर गायत्री कुमार रख लिया था। बताते चलें कि दंपति (राज कुमार और गायत्री ) के तीन बच्चे थे- बेटे पुरु राज कुमार (एक अभिनेता), पाणिनि राज कुमार और बेटी वस्ताविकता पंडित, जिन्होंने 2006 की फिल्म आठ: द पावर ऑफ शनि से अपनी बड़ी शुरुआत की थी। वहीं, अब मां के जाने के बाद बच्चों को भी बड़ा झटका लगा है।

Gayatri Pandit

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

मशहूर अभिनेताओं में से एक थे राज कुमार 

बता दें कि राज कुमार बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। अपने अभिनय से उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि दर्शकों के दिल में भी अपनी एक अलग जगह बना रखी है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में आज भी जिंदा है। राजकुमार का फिल्म इंडस्ट्री में योगदान ऐसा है, जो कभी नहीं भुलाया जा सकता।

विज्ञापन

बेहद दर्दभरे रहे राज के आखिरी दो साल

बताते चलें कि 3 जुलाई 1996 को गले के कैंसर से 69 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। दिवंगत अभिनेता के बेटे पुरु राज कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता हॉजकिन्स से पीड़ित थे और कीमोथेरेपी से गुजर रहे थे। चोट के कारण राज की जिंदगी के आखिरी दो साल बेहद दर्दनाक और कठिन रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola