Story Behind Animal Song Arjan Vailly: ‘अर्जन वेल्ली ने पैर जोड़ के गंडासी मारी…’ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का गाना ‘अर्जन वेल्ली’ इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने का असली मतलब क्या है? और असली अर्जन वेल्ली कौन हैं? दरअसल फिल्म एनिमल और उसका यह गाना इन दिनों हर किसी पर छाया हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। लेकिन यह गाना कैसे बना और अर्जन वेल्ली (Story Behind Animal Song Arjan Vailly) कौन हैं, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
कौन थे अर्जन वेल्ली (Who Is Arjan Vailly)
गाने का किरदार सिख पंथ के महान योद्धा हरि सिंह नलवा के पुत्र अर्जन वेल्ली पर आधारित हैं। इनका जन्म लुधियाना के पास गांव काउंके में हुआ था। हरि सिंह नलवा महाराजा रंजीत सिंह की खालसा फौज के महान नायक थे और उनकी बहादुरी के चर्चे इतिहास में हैं। वह इतने बहादुर सिंह थे कि उन पर हमला करने वाले एक शेर से लड़ते हुए उसे खंजर से मार दिया था। उनके दो बेटे थे अर्जन सिंह और जवाहर सिंह। दोनों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और उनको धूल चटा दी थी। अर्जुन सिंह (पंजाबी में अर्जन सिंह) पिता के सामान बहादुर थे और उनके चरित्र पर फिल्म में गीत फिल्माया गया है।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal ने उड़ाया गर्दा, चार दिन में बना डाले ये आठ बड़े रिकॉर्ड्स
अर्जन वेल्ली गाना है क्या
अर्जन वेल्ली गाने को पॉपुलर पंजाबी आर्टिस्ट भूपिंदर बब्बल ने लिखा और गाया है। इसे ढाडी-वार म्यूजिक स्टाइल में कंपोज किया गया है जिसे गुरू गोविंद सिंह ने मुगलों से लड़ते समय अपने लोगों में साहस पैदा करने के लिए गाया था। यह गाना युद्धघोष जैसा था जो अर्जन सिंह नलवा की वीरता और युद्ध के मैदान में उसके कारनामों को बयां करता है।
पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
एनिमल के किरदारों की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी समेत कई कलाकार हैं। इस फिल्म ने देशभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
21 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
4 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines