KKBKKJ Worldwide Collection: ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई पर लगा ब्रेक, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में उछाल आया, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने […]

---विज्ञापन---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में उछाल आया, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस ही नही बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई की रफ्तार कम हो गई है।

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 156.11 करोड़ हुआ है। वहीं, इस फिल्म ने ओवरसीज भी 41.02 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें थी और माना जा रहा था कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ेगी, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।

फरहाद सामजी ने किया फिल्म का निर्देशन

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है। वहीं, फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया है।

फिल्म की कमाई

सलमान खान की इस फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की इस फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.61 करोड़ रहीं। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है।

इसके साथ ही मंगलवार यानी पांचवे दिन महज 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। छठे दिन सलमान की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली और अब देखने वाली बात होगी की ये फिल्म कितनी और कमाई कर पाती है।

First published on: May 01, 2023 10:43 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें