कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ का सीक्वल ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस बार भी फिल्म शादी और कॉमेडी से भरपूर होगी, जिसमें कपिल शर्मा का किरदार अलग-अलग संस्कृतियों की लड़कियों से शादी करके एक मजेदार झंझट में फंस जाएगा। पहले भाग की तरह, इस बार भी कहानी में खूब सारा मजाक, उलझन और कंफ्यूजन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी कपिल के उस किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसने कई शादियां कर रखी हैं और उसकी पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं पता।
किस महीने फिल्म रिलीज होने की है उम्मीद
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ को सितंबर 2025 में रिलीज करने की योजना है। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि 26 सितंबर 2025 की तारीख पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, क्योंकि इसी हफ्ते में पहली फिल्म 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। हालांकि, अभी कोई तारीख पक्की नहीं हुई है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में कपिल शर्मा और मंजोत सिंह फिर से अपने पुराने किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी डायरेक्ट कर रहे हैं, और इसे रत्न जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जा रही है। मंजोत सिंह के दोबारा जुड़ने से फिल्म में कॉमेडी का तड़का और मजेदार हो सकता है। फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े जा सकते हैं जिससे कॉमेडी और बढ़ेगा।
फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिनमें हर शादी किसी त्योहार से जुड़ी हुई है, जैसे ईद, राम नवमी, बैसाखी और ईस्टर। इससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में क्या ट्विस्ट आने वाला है। हालांकि अभी तक फिल्म में काम कर रहीं एक्ट्रेसेज के नाम नहीं बताए गए हैं, लेकिन खबरें हैं कि परुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी कपिल शर्मा के साथ नजर आ सकती हैं।
कपिल शर्मा ने क्या कहा ?
कपिल शर्मा ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘ज्विगाटो’ के ट्रेलर के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन उनमें ज्यादातर में उन्हें गंभीर रोल निभाने थे। उन्होंने कहा, “मैं वही फिल्में करना चाहता हूं जो दिल से जुड़ें। ये मेरी पहली प्राथमिकता है और हमेशा रहेगी। मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्में नहीं करना चाहता, क्योंकि मैंने काफी कमा लिया है। मैं बहुत अमीर हूँ।”
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। जिस तरह की कॉमेडी और धमाल यह फिल्म लाने वाली है, उससे लगता है कि ‘किस किस को प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट हो सकती है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
40 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
11 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines