हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस; जॉब छोड़कर एक्टिंग में रखा कदम, आज इस अभिनेत्री की करोड़ों में नेटवर्थ

Kiara Advani Birthday:बॉलीवुड की शानदार और फेमस अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा आडवाणी के बारे में कम लोगों को ही पता है कि वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। आज कियारा करोड़ो की नेटवर्थ के साथ सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani Birthday

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवानी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। कियारा आडवाणी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके एक दीदार के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में कियारा आडवानी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। कियारा आडवाणी आज यानी कि 31 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।

कियारा को नहीं करनी थी एक्टिंग

31 जुलाई 1991 को मुंबई के ‘मायानगरी’ में जन्मीं कियारा आडवाणी को एक्टर नहीं बनना था। ये बात बेहद कम लोगों को पता है कि कियारा इंडस्ट्री में आने से पहले टीचर की नौकरी किया करती थीं। एक साधारण सी नौकरी करने वाली टीचर ने आखिर कैसे बॉलीवुड में इतने कम वक्त में अमिट छाप छोड़ दी? यकीनन कियारा का सफर इतना आसान नहीं था। हालांकि कियारा अमीर परिवार से आती हैं, वो अंबानी परिवार के बच्चों की स्कूल फ्रेंड रह चुकी हैं। ईशा अंबानी की खास दोस्त कियारा का पहले से बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं था। उनके पिता जगदीप आडवाणी और मां जेनेवीव जाफरी हैं। कियारा के पिता एक कामयाब बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां स्कूल टीचर हैं।

एक्टिंग से पहले कियारा थीं स्कूल टीचर

कियारा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। अभिनय की दुनिया में कदम उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के कहने पर रखा था। एक्ट्रेस बनने से पहले कियारा एक स्कूल टीचर थीं। वो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाती थीं। कियारा के बारे में बताया जाता है कि वो मुंबई के अर्ली बर्ड प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की नौकरी किया करती थीं। एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ दी थी।

विज्ञापन

कियारा का असली नाम आलिया

कियारा को जानने वालों को पता है कि उनका बचपन का नाम आलिया आडवाणी है। वहीं जब उन्होंने फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में एंट्री की तो उन्होंने अपना नाम बदल लिया। कियारा ने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम कियारा रखा था। शुरुआत में कियारा को इतनी कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने कई गानों में भी काम किया लेकिन वो सफलता जिसकी उम्मीद कियारा कर रही थीं वो अब भी उनसे काफी दूर थी।

कियारा की करोड़ों में नेटवर्थ

बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस के तौर पर कियारा ने 10 साल बिता दिए। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘जुग जुग जियो’, ‘एमएस धोनी द: अनटोल्ड स्टोरी’, ‘गुड न्यूज’, ‘कबीर सिंह’ और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में कियारा ने शानदार अभिनय किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए कियारा करीब 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।

विज्ञापन

सिद्धार्थ-कियारा का वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो है बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का, जो एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं दोनों के लुक के भी काफी चर्चे हो रहे हैं। फैंस को दोनों का लुक बहुत अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के टॉप 5 कंटेस्टेंट देख भड़के फैंस, इंटरनेट पर वायरल हुए ऐसे-ऐसे मीम्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola