Khesari Lal Yadav: पॉपुलर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चुनावी प्रचार में बिजी चल रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव की पहले चरण में आज 6 नवंबर को वोटिंग हुई. खेसारी भी आरजेडी से छपरा से चुनावी मैदान में हैं. इस बीच खेसारी लाल यादव ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी वजह से वो फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि खेसारी ने अपने इस बयान में क्या कहा है?
क्या बोले खेसारी लाल?
दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव मीडिया से बात करते नजर आए. इस दौरान खेसारी ने मीडिया से कहा कि राम मंदिर पढ़कर क्या मैं मास्टर बन जाऊंगा, राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं प्रोफेसर बन जाऊंगा या फिर मैं अफसर बन जाऊंगा? वो आस्था और ये एक अलग विषय है, लेकिन शिक्षा से इंसान देश चला सकता है. मैं यही बोलता हूं कि शिक्षा जरूरी है. आप राम मंदिर बनाओ, मस्जिद बनाओ, सब बनाओ, लेकिन शिक्षा और हमारे बच्चो के भविष्य के लिए भी काम करो ना.
मैं अपने बयान पर कायम हूं- खेसारी
खेसारी ने अपनी बात को आगे पूरा करते हुए कहा कि हमारे लिए रोजी-रोजगार भी तो दो, उसके लिए ट्रंप को वोट करेंगे हम? नहीं ना, हम तो आपको ही किए हैं. मैं अपने बयान पर कायम हूं. मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मत बनाओ, मैं ये कह रहा हूं कि राम मंदिर बनाओ लेकिन हमारे बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर यूनिवर्सिटी भी दो. अब खेसारी का ये बयान चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर इसके बारे में बातें हो रही हैं.
चुनावी मैदान में खेसारी
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव, आरजेडी की टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि, खेसारी के अलावा इस बार कई भोजपुरी सितारे चुनावी मैदान में हैं, लेकिन खेसारी इस जंग को अकेले ही लड़ते नजर आ रहे हैं. खेसारी के पास किसी बड़े स्टार को सपोर्ट नहीं है और वो अपने दम पर ही इसे लड़ रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि इस छपरा सीट पर किसकी जीत होगी?
यह भी पढ़ें- Anunay Sood की आखिरी चैट आई सामने, RJ Mahvash के साथ की थी ये बात
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
2 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
3 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
4 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
6 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
8 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
9 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines